Google Analytics —— Meta Pixel

चीन के साथ तनाव के बीच ताइवान में आज हो रहा स्थानीय चुनाव... Featured

ताइवान-चीन के संबंध ऐतिहासिक संकट व तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच,आज ताइवान के लोग स्थानीय चुनावों के लिए मतदान कर रहे हैं। आज ही शाम तक इनके नतीजे भी आ जाएंगे। इन चुनावों के जरिए ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन चीन से बढ़ती शत्रुता के बीच दुनिया को अपने देश के लोकतंत्र की रक्षा के दृढ़ संकल्प का संदेश भेज रही हैं। चीन इससे और भड़क सकता है। इन चुनावों के जरिए ताइवानी शहरों के महापौर, काउंटी प्रमुख और पार्षद चुने जाएंगे। ये घरेलू मुद्दों पर ही आधारित हैं, इनका चीन से कोई सीधा संबंध नहीं है। 

राष्ट्रपति त्साई का कहना है कि दुनिया देख रही है कि ताइवान चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अपने देश में लोकतंत्र की किस तरह रक्षा कर रहा है। चीन इस द्वीप देश को अपना प्रांत मानता है। अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की हालिया ताइवान यात्रा के बाद चीन व ताइवान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। चीन ने इसे लेकर ताइवान की खाड़ी में उग्र सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया था। 

2024 में होंगे संसदीय चुनाव
ताइवान में स्थानीय निकायों के चुनाव चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं बैठक के  एक महीने बाद हो रहे हैं। सीपीसी की बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अभूतपूर्व ढंग से राष्ट्रपति बतौर तीसरे कार्यकाल पर मुहर लगवाई है। ताइवान के इन चुनावों के नतीजे विपक्षी केएमटी और सत्तारूढ़ डीपीपी दोनों दलों के लिए अहम हैं, क्योंकि 2024 में देश के अगले राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव होने वाले हैं। 

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक