ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
चीन अंतरिक्ष जगत में खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को वह शेनझोऊ-15 अंतरिक्ष यान लॉन्च करेगा, जो अंतरिक्ष स्टेशन के आखिरी चरण को पूर्ण करने में मदद करेगा। इसमें तीन अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे। एजेंसी ने कहा कि अंतरिक्ष यान में फी जुनलॉन्ग, देंग किंगमिंग और झांग लू सवार होकर अंतरिक्ष स्टेशन तक जाएंगे।
बता दें कि हाल ही में चीन का अंतिम लैब मॉड्यूल ‘मेंग्शन’ उसके निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था। यह अमेरिका के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अंतरिक्ष में अपनी मौजूदगी बनाए रखने के चीन के एक दशक से भी ज्यादा पुराने प्रयासों का हिस्सा है। मेंग्शन को दक्षिणी द्वीपीय प्रांत हैनान पर वेनचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से भेजा गया था। मेंग्शन या ‘सेलेस्टियन ड्रीम्स’ चीन के निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन तियांगोंग के लिए दूसरा लैब मॉड्यूल है।
चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, तियांगोंग में अभी दो पुरुष और एक महिला अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं। चेन डोंग, काई शुझे और लियु यांग छह महीने के अभियान पर जून की शुरुआत में अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे थे।