Google Analytics —— Meta Pixel

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 आतंकवादी ढेर... Featured

सुरक्षाबलों ने मंगलवार को पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मुठभेड़ के दौरान 10 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, बलूचिस्तान प्रांत के होशब इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर एक आतंकवादी ठिकाने को खाली करने के लिए सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन चलाया था, इसी ऑपरेशन के दौरान ये आतंकवादी मारे गए।

मारे गए आतंकवादियों पर सुरक्षाबलों और नागरिकों पर सशस्त्र हमला करने और ग्वादर-हशब (एम-8) रोड पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) प्लांट करने के आरोप थे। आईएसपीआर ने कहा कि चूंकि सुरक्षाबल 12-14 आतंकवादियों के ठिकानों की पहचान करने के बाद उसे खाली कराने की प्रक्रिया में थे, लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। दोनों के बीच भारी गोलीबारी के दौरान 10 आतंकवादी मारे गए, जबकि एक आतंकवादी को घायल हालत पकड़ लिया गया है और दो आतंकवादी भागने में सफल रहे। बयान में यह नहीं बताया गया कि मारे गए आतंकवादी किस संगठन से जुड़े थे। 

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक