ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
पैराडाइज. कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी इतिहास की सबसे भीषण आग करार दिया गया है। अाग से अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे बुरा तो यह कि आग से बच निकलने की कोशिश करते लोग कारों और घरों में ही जलकर खाक हो गए। जांचकर्ताओं को बाद में भी सिर्फ हड्डियों का चूरा मिला। 228 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 27 हजार की आबादी वाला एक कस्बा जलकर खाक हो गया। मृतकों की पहचान के लिए मोबाइल डीएनए लैब और फोरेंसिक एंथ्रोपोलॉजिस्ट की मदद ली जा रही है।
1933 में लॉस एंजिलिस के ग्रिफिथ पार्क में लगी आग के बाद कैलिफोर्निया के जंगल में लगी सबसे बड़ी आग है। विशेषज्ञों ने बताया कि जंगल में आग हर साल लगती है। पर इतनी विकराल होने की सबसे बड़ी वजह इस सीजन में बारिश न होना है। इससे जमीन और हवा की नमी सूख गई। ऊपर से गर्म हवाओं ने सूखी घास और सूखे पेड़ों के सहारे इस आग को तेजी से फैलाने में घी का काम किया। आग के कारण इतनी गर्मी हो रही है कि इसकी जद में आ रहे वाहन अौर लोहे तक पिघल रहे हैं।
तीन लाख लोगों ने घर छोड़ा
तेजी से फैल रही आग के चलते अब तक 3 लाख लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे शहरों में जाना पड़ा है। आग के दायरे में रह रहे 1.4 लाख लोग अब भी घर छोड़ने की कतार में है। लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के चीफ के मुताबिक, अगले तीन दिन तक आग बुझाना मुश्किल होगा।
कैलिफोर्निया फायर विभाग के मुताबिक, आग कैंप, पैराडाइज, वूलसे से लेकर लॉस एंजिल्स तक 1400 वर्ग किमी से ज्यादा के दायरे में लगी हुई है। इसकी जद में 57 हजार इमारतें, ब्रिज आ चुके हैं।
हॉलीवुड हस्तियों के मालिबू रिजॉर्ट की ओर बढ़ी आग
आग हॉलीवुड हस्तियों के पसंदीदा मालिबू रिजॉर्ट तक पहुंच गई है। यहां मौजूद माइली साइरस, जेरार्ड बटलर के घर जल चुके हैं। बुटे कस्बे में 132 साल पुराना लकड़ी का गोल्ड रश-एरा ब्रिज जला। 8500 फायरफाइटर्स 30 हेलिकॉप्टर के साथ आग को काबू करने में जुटे हुए हैं। गवर्नर ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील की।
इस साल आग की 7 हजार से ज्यादा घटनाएं