Google Analytics —— Meta Pixel

परमाणु निरस्त्रीकरण के लिये कदम उठाए उत्तर कोरिया: बान की मून Featured

तोक्यो। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से अनुरोध किया है कि अगर वह चाहते हैं कि उनके देश पर लगा प्रतिबंध हटे तो वह पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाएं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का भरोसा हासिल करें। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री रह चुके मून ने सोमवार को एपी से कहा, ‘‘तकरीबन एक चौथाई सदी तक असफल प्रयासों के बाद उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को हासिल करने के लिये यही समय है और दुनिया को यह मौका नहीं गंवाना चाहिये।’’

बान ने खास तौर पर दक्षिण कोरिया, अमेरिका, चीन, जापान और रूस का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘मैं उत्तर कोरियाई नेता को सलाह देना चाहूंगा कि विश्व तैयार है।’’ उन्होंने कहा कि सुलह और एकजुटता सहित दोनों कोरिया के बेहतर भविष्य के लिए परमाणु निरस्त्रीकरण जरूरी है। मून तोक्यो में विश्व बैंक के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये थे। उन्होंने कहा कि भले ही उत्तर कोरिया ने बातचीत का विकल्प चुना है, लेकिन संकट खत्म नहीं हुआ है और उसके परमाणु हथियारों की अब भी जांच किये जाने की आवश्यकता है।
 
मून ने कहा, ‘‘उत्तर कोरिया के परमाणु, मिसाइल और हथियार कार्यकमों के विकसित करने के कारण संकट अब भी बरकरार है। यह उत्तर कोरिया पर है वह साफ तौर पर कदम उठाए और तब मैं आश्वस्त रहूंगा कि कोई कारण नहीं है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद उत्तर कोरिया पर पाबंदी जारी रखे।’’

 
Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक