ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
दुर्ग/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को देर शाम दुर्ग के प्रथम बटालियन में नवनिर्मित पुलिस परफारमेंस सेंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होनें अपनी शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस फिटनेस सेंटर से पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं जवान इसका लाभ लेकर अपनी डयुटी मुस्तैदी से निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने मेजरमेंट यूनिट सहित परफारमेंस सेंटर का अवलोकन किया। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्यमंत्री अमरजीत सिंह भगत, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव डहरिया, विधायक अरुण वोरा, भिलाई महापौर और विधायक देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर भिलाई सुश्री नीता लोधी, पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना, विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनिकर, पूर्व संभागायुक्त दुर्ग त्रिलोकचंद महावर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।