महिलाओं से खचाखच भरी पिक अप अनियंत्रित होकर पलटी, ड्राइवर सहित 27 घायल Featured

,
पाटन। ग्राम मर्रा में ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिलाओं से खचाखच भरी एक पिकअप जामगांव एम और तर्रा मध्य पलट गई। इस घटना में दो दर्जन से अधिक बिहान समूह की महिलाएं घायल हो गई है।जिसमे से तीन महिला को गंभीर चोट आई है जिसका इलाज कर रायपुर मेकाहारा रिफर किया गया है। वही शेष घायलों का इलाज शासकीय अस्पताल झिट में किया गया। बताया जा रहा है की बिहान समूह के जामगांव एम कलस्टर में शामिल विभिन्न गांवों के ये सभी महिलाएं एकपिक अप वाहन में सवार होकर मर्रा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। तभी जामगांव एम ओर तर्रा के मध्य तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना जैसे ही जनपद पंचायत के सीईओ मुकेश कोठारी को मिली तो उन्होंने तत्काल खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष शर्मा को दी। जिसके बाद तत्काल एंबुलेश भेजा गया। साथ ही झीट अस्पताल में चिकित्सक सहित सभी को अलर्ट जारी किया गया। जिससे की घायलों के पहुंचते ही इलाज तेजी से शुरू किया गया।

सभी घायलों को एक एक लाख रुपए देने की मांग

जैसे ही घटना के खबर लगी तो पाटन भवन निर्माणी श्रमिक संघ के दुर्ग जिला अध्यक्ष और ग्राम पंचायत महुदा के सरपंच मनोज साहू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों से मुलाकात किया। इलाज की जानकारी भी ली। मनोज साहू ने शासन से मांग किया है की ये सब महिलाए ब्लॉक के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उन्होंने शासन से मांग किया है की प्रत्येक घायल के परिजन को एक एक लाख रुपए का आर्थिक सहायता प्रदान किया जाए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल है।

27 लोग हुए घायल जिसमे 3 गंभीर
इस सड़क दुर्घटना में 2 बच्चे सहित 27 महिलाएं घायल है। जिसमे से टीम महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उन तीनो को सरकारी अस्पताल झीट में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान कर आगे की इलाज के लिए मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया है। जिसमे ममता साहू सांकरा, सविता पाल खामहरिया, और भगवती सिंगौर रूही शामिल है। अन्य घायलों में भगवती सिंगौर 35 साल रूही, गोदावरी साहू 32 साल जमराव, हेमकुमारी 45 साल सांकरा, ज्योति देशलहारे 30 साल खामहरिया, ज्योति यादव 30 साल ऊफरा, कविता सिंगौर 28 साल सांकरा, खिलेश्वरी 23 साल खामहरिया, कीर्ति साहू 27 साल महुदा, कृतिका ध्रुव 10 साल झिट, लक्ष्य साहू 10 साल झिट, ममता चंद्राकर 39 उफरा, ममता साहू 40 साल सांकरा, नंदिनी सिन्हा 35 साल झिट, नीलम गायकवाड़ 39 साल जमराव, पद्मिनी यादव 25 साल जमराव, प्रमिला ठाकुर 36 साल खामहरिया, प्रतिमा यादव 36 साल कोपेडीह, रंजिता 27 साल सांकरा, संध्या टंडन 36 साल कोपेडिह, शारदा सिंगोर 27 साल सांकरा, सविता पाल 40 साल खामहरिया, समृत सिन्हा 35 साल झिट, सुनीता यदु 27 सांकरा, वेदिका साहू 17 साल सोनपुर , ड्राइवर वेदप्रकाश साहू 39 साल महुदा घायलों में शामिल है।विजय बघेल ने ली घटना की जानकारी

इस घटना की जैसे ही सांसद विजय बघेल को सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और घायलों का हाल-चाल जाना। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती रजनी बघेल एवं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर को अपने प्रतिनिधि के रूप में घायलों से मिलने के लिए अस्पताल भेजा। अभी थोड़ी देर पहले श्रीमती रजनी बघेल श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर सहित अन्य लोगों ने झिट अस्पताल में घायलों से मुलाकात किया साथ ही साथ डॉक्टर से मुलाकात कर इलाज की जानकारी ली। और बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। बता दें कि अभी वर्तमान में सांसद विजय बघेल लोकसभा चुनाव के लिए साजा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। इस कारण में घायलों से मुलाकात करने के लिए नहीं पहुंच पाए। इस अवसर पर जनपद सद्स्य उत्तरा सोनवानी, गायत्री साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष, रूपेन्द्र(राजू) साहू महामंत्री युवा मोर्चा, ओमप्रकाश साहू ,रविकान्त कौशिक, अखिलेश मिश्रा, विवेक कौशिक, हितेश साहू, जीवन साहू, सुनील ठाकुर ,राधे साहू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थिति रहे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

फेसबुक