ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
घायल जयप्रकाश चौहान ने भास्कर को बताया कि वो हुडको क्वार्टर बैकुंठ धाम वार्ड 33 में रहता है। रोजी मजदूरी का काम करता है। उसने बताया कि कुछ लड़के उसकी बेटी के साथ काफी समय से छेड़छाड़ करते आ रहे हैं। बुधवार शाम को उसने देखा कि वो अपने मोबाइल में उसकी बेटी की फोटो एक दूसरे को दिखा रहे हैं।छत्तीसगढ़ के भिलाई में 6 से ज्यादा मनचले लड़कों ने एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पिता ने अपनी बेटी की वॉट्सऐप डीपी से फोटो हटा दी थी। घायल पिता को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र के बैकुंठधाम का है।