ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
मध्यप्रदेश में आज बैतूल, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी और शहडोल में ओले गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने इन जिलों में गरज - चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देवास और रायसेन के पूर्वी हिस्से में भी मौसम बदला रहेगा।
आज सुबह से भोपाल में धूप और बादल हैं। नर्मदापुरम, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, नरसिंहपुर, बालाघाट, अनूपपुर के अमरकंटक, दमोह, कटनी, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, खंडवा के ओंकारेश्वर और खरगोन के महेश्वर में भी मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से- मालवा-निमाड़, ग्वालियर, चंबल में गर्मी का असर है।