सागर की बंडा विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की कार पर शनिवार रात पत्थर से हमला किया गया

सागर की बंडा विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की कार पर शनिवार रात पत्थर से हमला किया गया। पत्थर लगने से विधायक की गाड़ी का कांच टूटा गया।

घटना बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास स्थित सिलोट नदी के घाट की है। विधायक क्षेत्र में शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घटना की खबर मिलते ही विधायक के समर्थक पुलिस थाने पहुंच गए। विधायक ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि वे शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादियों में शामिल होने गए थे। ग्राम बगरोई, रिछाई, शाहगढ़ में शादी में शामिल होकर वापस बंडा लौट रहे थे।सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात व्यक्ति ने चलती गाड़ी पर पत्थर मारा। पत्थर जहां मैं बैठा था, उसी साइड पर आकर कांच पर लगा। कांच के टुकड़े ऊपर आकर गिरे। पत्थर किसने मारा, कह नहीं सकता हूं। किसी पर संदेह भी नहीं है। मामले में पुलिस थाने में शिकायत की है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

फेसबुक