ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी से गहने लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि लूट की वारदात का मास्टरमाइंड ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी ही है। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की वारदात करने की योजना बनाई थी। मामले में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूट में गए गहने जब्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को फरियादी संजय अग्रवाल निवासी वाईसा मोहल्ला ने मोतीनगर थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि मेरी सराफा बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। दुकान पर राजकुमार अहिरवार करीब 8 सालों से काम कर रहा है। 6 जोड़ी चांदी की पायल राजीव नगर वार्ड में दुर्गा पटेल के यहां बनने डाली थीं। जिनको लेने के लिए मैंने अपने कर्मचारी राजकुमार को शुक्रवार को बाइक से भेजा था। कुछ समय बाद राजकुमार ने दुकान पर आकर बताया कि वह दुर्गा पटेल के यहां से पायलें थैला में रखकर बाइक से आ रहा था। इसी दौरान मीरा अस्पताल के सामने वाली गली में सामने से नीले रंग की बाइक से आए दो युवकों ने मेरी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गिर गया। तभी आरोपी गहनों का थैला छीनकर भाग गए। थैले में 6 जोड़ी पायलें कीमती करीब 90 हजार रुपए रखी थी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और जांच शुरू की।