सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी बंद, भटकते रहे मरीज Featured

रायपुर. डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज सोमवार सुबह से ही परेशान होते रहे। सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी बंद होने के कारण मरीजों को कहीं भी इलाज नहीं मिल सका। सबसे बुरे हालात प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) के हैं। जहां सुबह से ही पहुंच रहे मरीजों को डॉक्टरों की हड़ताल की जानकारी मिलने पर भटकना पड़ रहा है। वहीं डॉक्टरों ने भी रैली निकालकर प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। डॉक्टरों की यह एक दिवसीय हड़ताल पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डॉक्टर से मारपीट के विरोध में हुई है। 

रैली निकाल राजभवन की ओर बढ़ रहे डॉक्टरों को पुलिस ने रोका

  1. अंबेडकर चौक पर रोके जाने के बाद प्रदर्शन करते डॉक्टर

    दरअसल, आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की ओर से देश भर के डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। इसमें राजधानी रायपुर के डॉक्टर भी शामिल हैं। जिसके चलते मंगलवार सुबह 6 बजे तक ओपीडी की सेवाएं बंद हैं। हालांकि इससे आपातकालीन सेवाओं को बाहर रखा गया है। डॉक्टरों की इस हड़ताल के चलते की वजह से मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी डाक्टरों ने हड़ताल की थी। इस हड़ताल के कारण मेकाहारा, एम्स, जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का इलाज नहीं हो पाया था। 

     

  2.  

    वहीं डॉक्टरों ने मेकाहारा से हाथों में तख्तियां लेकर रैली निकाली। डॉक्टर राजभवन की ओर बढ़ रहे थे कि पुलिस ने उन्हें अंबेडकर चौक के पास रोक लिया। इससे नाराज डॉक्टर वहीं पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। डॉक्टरों की मांग है कि दोषियों पर कार्रवाई कर गिरफ्तारी की जाए। साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अधिनियम बनाया जाए। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि मांगे पूरी नहीं होने पर उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13481/72 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक