Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर से बनारस मार्ग निर्माण की स्वीकृति का आग्रह, संस्कृति मंत्री ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

रायपुर। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को छत्तीसगढ़ के रायपुर विशाखापट्टनम को भारत माला परियोजना में शामिल करने के लिए बधाई दी है। भगत ने अपने पत्र में कहा है कि इस परियोजना से छत्तीसगढ़ में विकास को और ज्यादा गति मिलेगी। भगत ने केन्द्रीय मंत्री से रायपुर से बनारस मार्ग निर्माण की स्वीकृति देने का आग्रह किया। भगत ने पत्र में रायपुर-बनारस मार्ग को बहुप्रतीक्षित मांग बताया हैै। इस मार्ग के निर्माण से छत्तीसगढ़ से बनारस आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। इस मार्ग की स्वीकृति से आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा एवं झारखण्ड को भी सुविधा मिलेगी। भगत ने रायपुर-बनारस मार्ग को यथाशीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह किया है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक