Google Analytics —— Meta Pixel
newscreation

newscreation

अकादमिक गुणवत्ता के लिए, उच्च शिक्षा एव मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला हुई

ग्राम्य भारत की तकदीर बदलने में सड़क योजना का योगदान अतुलनीय
ग्रामीण कनेक्टिविटी के मामले में मध्यप्रदेश है देश में पहले स्थान पर
पीएमजीएसवाय में प्रदर्शन की तीन कैटेगरी में मध्यप्रदेश देश में पहले एवं दूसरे स्थान पर
छोटे-बड़े कस्बों, गांव-देहात, टोले-मजरे और अंतिम छोर तक पहुंचीं पक्की सड़कें
आवागमन हुआ बेहद आसान, ग्राम विकास को मिली नई रफ्तार
अब पीएमजीएसवाय-फोर से हो रहा प्रगति का नया संकल्प
पीएमजीएसवाय-फोर के तहत म.प्र. को मिली 1763 करोड़ लागत वाली 2117 किमी लम्बी सड़कों की सौगात
करीब 987 ग्रामीण बसाहटें अब जुड़ेंगी मुख्य सड़क मार्गों से
पीएम जन-मन के तहत प्रदेश को मिली 261 करोड़ लागत वाली 384 किमी सड़क परियोजनाएं, 168 जनजातीय बहुल बसाहटों को मिलेगा सीधा लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मध्यप्रदेश को मिली 2055 करोड़ की मदर सैंक्शन
सीहोर जिले से हुआ ग्रामीण विकास के स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ, मध्यप्रदेश को मिली करीब 5 हजार करोड़ से अधिक की सौगातें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री चौहान भैरूंदा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल

ग्राम्य भारत की तकदीर बदलने में सड़क योजना का योगदान अतुलनीय
ग्रामीण कनेक्टिविटी के मामले में मध्यप्रदेश है देश में पहले स्थान पर
पीएमजीएसवाय में प्रदर्शन की तीन कैटेगरी में मध्यप्रदेश देश में पहले एवं दूसरे स्थान पर
छोटे-बड़े कस्बों, गांव-देहात, टोले-मजरे और अंतिम छोर तक पहुंचीं पक्की सड़कें
आवागमन हुआ बेहद आसान, ग्राम विकास को मिली नई रफ्तार
अब पीएमजीएसवाय-फोर से हो रहा प्रगति का नया संकल्प
पीएमजीएसवाय-फोर के तहत म.प्र. को मिली 1763 करोड़ लागत वाली 2117 किमी लम्बी सड़कों की सौगात
करीब 987 ग्रामीण बसाहटें अब जुड़ेंगी मुख्य सड़क मार्गों से
पीएम जन-मन के तहत प्रदेश को मिली 261 करोड़ लागत वाली 384 किमी सड़क परियोजनाएं, 168 जनजातीय बहुल बसाहटों को मिलेगा सीधा लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मध्यप्रदेश को मिली 2055 करोड़ की मदर सैंक्शन
सीहोर जिले से हुआ ग्रामीण विकास के स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ, मध्यप्रदेश को मिली करीब 5 हजार करोड़ से अधिक की सौगातें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री चौहान भैरूंदा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल

दस्यु प्रभावित क्षेत्र अब प्रगति से बना रहा है नई पहचान
गुनिया नदी के पुनर्जीवन के लिए लेंगे केन्द्र सरकार का सहयोग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी है विकास को रफ्तार: उद्योगपति श्री प्रणव अदाणी
गुना में अडाणी समूह की सीमेंट फैक्ट्री का हुआ शिलान्यास
प्रथम चरण में किया 1060 करोड़ रूपये का निवेश

 

रायपुर : प्रदेश में सुशासन को व्यवहारिक रूप देने की दिशा में सरकार की पहलें अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सुबह सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के सिलफिली बाजार का औचक दौरा कर आमजन से सीधे संवाद किया।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सब्जी मंडी एवं बाजार क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का पैदल भ्रमण करते हुए व्यापारियों, ग्रामीणों और महिलाओं से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के लोगों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कई नागरिकों ने स्थानीय सुविधाओं, बाजार व्यवस्था एवं अन्य आवश्यकताओं से संबंधित मुद्दे साझा किए।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।
भ्रमण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए पात्र हितग्राहियों से उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Students securing positions in merit lists get opportunity to watch live match at International Cricket Stadium

Raipur, As many as 18 meritorious students from different districts of Chhattisgarh watched the Indian Premier League (IPL) match between Royal Challengers Bengaluru and Mumbai Indians at Raipur’s Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium on Sunday under a special initiative of the state government aimed at encouraging academic excellence and motivating talented students across the state. The initiative, launched under the leadership of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, seeks to recognise the achievements of students who secured positions in the Class 10 and Class 12 merit lists and inspire them to pursue their aspirations with greater confidence.

Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai believes that students who excel in the field of education should be provided such opportunities so that they are inspired to dream bigger and achieve greater heights. The state government is working with sensitivity and commitment towards promoting education, sports, and youth talent.

It was a great moment for the students to witness the grandeur of the international cricket stadium in Nava Raipur and the electrifying atmosphere of the IPL match. For most of them, it was the first time they had visited an international cricket stadium to watch a live match. The dazzling lights of the stadium, the enthusiasm of thousands of spectators, the energy of the players, and the vibrant atmosphere of the entire event were nothing short of a dream for the children.

Sharing his experience, Jigyasu Verma from Palari in Baloda Bazar-Bhatapara district, a student of Saraswati Shishu Mandir and topper of the Higher Secondary Examination merit list, said that watching an IPL match live for the first time at the Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium was an unforgettable experience. A cricket enthusiast since childhood, he thanked the Chief Minister Shri Sai and the state government, saying the initiative boosted his enthusiasm and confidence.

Similarly, Yash Khrobagadhe, a student of Swami Atmanand Government Excellent School in Kanker’s Narharpur town secured the tenth position in the Class 12 merit list, said that witnessing top international cricketers in action for the first time was a dream come true. He described the electrifying atmosphere and enthusiasm among spectators as a memorable experience, and said the initiative by Shri Vishnu Deo Sai would inspire students to work harder and pursue their goals with confidence.

Shri Vishnu Deo Sai has consistently emphasised the importance of recognising talent and creating better opportunities for youth in education, sports, technology and innovation. In line with this vision, the state government has been promoting initiatives aimed at encouraging meritorious students and strengthening sports and educational infrastructure across Chhattisgarh.

The IPL match experience was part of these efforts, giving students an opportunity to celebrate both their academic achievements and interest in sports. The students expressed happiness over the memorable experience and thanked the Chief Minister and the state government for the initiative, saying it inspired them to work harder and aim higher in life.

414 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जल सुविधाओं को मिलेगा नया विस्तार

संवेदनशीलता और सुशासन ही विकास की मुख्य अवधारणा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

रायपुर / प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज मुंगेली जिला विकास, जनकल्याण और सुशासन के एक ऐतिहासिक अध्याय का साक्षी बना। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होकर जिले को 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले 414 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 152 करोड़ 02 लाख रुपये से अधिक की लागत के 284 कार्यों का लोकार्पण तथा 201 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक की लागत के 130 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इन कार्यों से जिले में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और जनसुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम के दौरान पुष्प वाटिका एवं चौपाटी, नहर, एनीकट, लाइवलीहुड कॉलेज भवन पहुंच मार्ग, मुंगेली-भटगांव पहुंच मार्ग सहित अनेक सड़क निर्माण कार्यों, महतारी सदनों, छात्रावासों, जल जीवन मिशन के कार्यों, सामुदायिक भवनों, अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों, प्राथमिक शाला भवनों, सांस्कृतिक मंचों, सीसी सड़कों, अमृत सरोवरों तथा आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही विभिन्न ग्रामों में सीसी सड़क, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सड़क मार्ग, एसटीपी निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण, फुटपाथ और पुल निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद विद्यालय मोतिमपुर, लालपुरथाना, लोरमी, पथरिया और सरगांव का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन सरकार विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज मुंगेली जिले को मिली विकास कार्यों की यह बड़ी सौगात आने वाले समय में जिले के विकास को नई गति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है तथा शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर भक्ति और श्रम की प्रतीक माता कर्मा, सामाजिक समरसता के प्रतीक बाबा गुरु घासीदास, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा शौर्य और त्याग के प्रतीक महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं का अनावरण करते हुए कहा कि ये महापुरुष समाज को प्रेरणा देने वाले आदर्श हैं। उन्होंने नवागढ़ रोड में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापना के लिए 25 लाख रुपये, मुंगेली में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास भवन निर्माण, मेला नवागांव में बाउंड्रीवाल एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 20 लाख रुपये तथा सीसी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही चिकित्सा महाविद्यालय की मांग को पूरा करने के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया।

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने जिले को मिली 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास और सुशासन को नई दिशा मिल रही है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर, बाबा गुरु घासीदास, महाराणा प्रताप और भक्त माता कर्मा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया नमन

रायपुर/ शासकीय योजनाओं का लाभ लोगो को प्राप्त हो, यह सुनिश्चित करने के साथ ही सुशासन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सुशासन तिहर अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में महापुरुषों एवं संतों की प्रतिमाओं का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम के दौरान नगर में उत्साह, श्रद्धा और गौरव का वातावरण रहा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कलेक्टोरेट कार्यालय के पास भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर संविधान निर्माता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत आधारशिला प्रदान की। उनका जीवन शिक्षा, संघर्ष और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणादायी मिसाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने दाऊपारा स्थित गुरु घासीदास बाबा की प्रतिमा का विधिवत अनावरण करते हुए कहा कि बाबा गुरुघासीदास ने सत्य, अहिंसा और समानता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज को एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संतों और महापुरुषों की विरासत को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक उनके आदर्शों को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने पड़ाव चौक में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने महाराणा प्रताप को भारतीय इतिहास का महान योद्धा बताते हुए कहा कि उनका जीवन साहस, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में सक्रिय भूमिका निभाने कहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर रोड तिराहा में भक्त माता कर्मा की प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा सेवा, श्रद्धा और समर्पण की प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज को मानव सेवा, भक्ति, परोपकार और संस्कारों की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय नागरिकों एवं समाज प्रमुखों ने प्रतिमा स्थापना को जिले के लिए गौरवपूर्ण पहल बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को मिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लाइव मैच देखने का अवसर

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को नई ऊर्जा देने की दिशा में लगातार नवाचारपूर्ण पहल कर रही है। इसी क्रम में आज राजधानी रायपुर में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच का रोमांच प्रदेश के उन मेधावी विद्यार्थियों ने भी महसूस किया, जिन्होंने दसवीं और बारहवीं की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

राज्य शासन की विशेष पहल पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 18 प्रतिभावान विद्यार्थी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे हाई-वोल्टेज मुकाबले का आनंद लिया।मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह अवसर केवल एक क्रिकेट मैच देखने तक सीमित नहीं था, बल्कि यह उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान और उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान देने का प्रेरक प्रयास भी था।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ऐसे अवसर प्रदान किए जाने चाहिए, जिससे वे अपने सपनों को और बड़े स्तर पर देखने के लिए प्रेरित हों। राज्य सरकार शिक्षा, खेल और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए लगातार संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की भव्यता और आईपीएल मैच के रोमांचक माहौल ने विद्यार्थियों को बेहद उत्साहित कर दिया। अधिकांश विद्यार्थियों के लिए यह पहला अवसर था, जब वे किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लाइव मैच देखने पहुंचे थे। स्टेडियम की आकर्षक रोशनी, हजारों दर्शकों का उत्साह, खिलाड़ियों की ऊर्जा और पूरे आयोजन का जीवंत वातावरण बच्चों के लिए किसी सपने से कम नहीं था। कई विद्यार्थी पहली बार इतने बड़े खेल आयोजन का हिस्सा बनकर अभिभूत नजर आए।

हायर सेकेंडरी परीक्षा की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने कहा कि उन्हें बचपन से क्रिकेट का विशेष शौक रहा है। अब तक वे टीवी पर ही आईपीएल मैच देखा करते थे, लेकिन आज पहली बार इतने विशाल स्टेडियम में लाइव मैच देखने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे रोमांचक और अविस्मरणीय क्षण है। जिज्ञासु ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल ने उनके उत्साह और आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दी है।

इसी प्रकार कांकेर जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, नरहरपुर के छात्र एवं बारहवीं की प्रावीण्य सूची में दसवां स्थान प्राप्त करने वाले यश ख्रोबागढ़े ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सामने खेलते देखने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी, जो आज पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का माहौल, दर्शकों का जोश और खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद अद्भुत अनुभव रहा। यश ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय की यह पहल विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने वाली और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाली है।

विद्यार्थियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस तरह का सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से उनमें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि उनके सपनों को पहचान देने और उन्हें नई दिशा देने का प्रयास है। कई विद्यार्थियों ने इसे अपने जीवन का ऐसा अनुभव बताया, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का स्पष्ट मानना है कि प्रतिभा को अवसर और सम्मान मिलना आवश्यक है। उन्होंने कई अवसरों पर कहा है कि प्रदेश के युवा ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के सबसे मजबूत आधार हैं। राज्य सरकार शिक्षा, खेल, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश के बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Chief Minister Shri Sai Attends State-Level Conference and Felicitation Ceremony of Akhil Bharatiya Kshatriya Kurmi Samaj

Raipur, May 10, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai attended the state-level conference and felicitation ceremony organised by the Akhil Bharatiya Kshatriya Kurmi Samaj in Dongariya village, Kabirdham district, on May 10. Addressing the gathering, the Chief Minister highlighted the unity, organisation, social awareness and contribution of the Kurmi community towards the development of the nation and the state. He said that a united and empowered society forms the foundation of a strong nation. During the programme, Chief Minister Shri Sai also announced several important development initiatives in irrigation, roads, and religious tourism for the region. Earlier, he visited Jaleshwar Mahadev Dham, where he performed Jalabhishek and prayed for the happiness, peace and prosperity of the people of the state.

Chief Minister Shri Sai stated that the history of the Kurmi community has been “deeply inspiring and glorious.” He noted that great personalities such as Chhatrapati Shivaji Maharaj and Sardar Vallabhbhai Patel played historic roles in strengthening national unity, security and nation-building. He said that the Kurmi community is known as a hardworking, progressive and socially aware community that has established a distinct identity in agriculture, education, administration and social leadership.

The Chief Minister further stated that under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi, the country is witnessing a new phase of “cultural and spiritual renaissance.” He said that the construction of the Ram Temple in Ayodhya has emerged as a symbol of faith for millions of Indians. He added that through the Ram Lala Darshan Yojana, the state government is facilitating pilgrimages to Ayodhya for devotees, and nearly 42,000 pilgrims have benefited from the initiative so far. The Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana has also been restarted, under which senior citizens are being provided opportunities to visit 19 major pilgrimage sites across the country.

Chief Minister Shri Sai stated that over the past two-and-a-half years, the state government has worked to translate “Modi Ki Guarantee” into reality on the ground. Under the Mahtari Vandan Yojana, 27 instalments have already been released, ensuring that eligible women beneficiaries in the state have received Rs. 27,000 each directly into their bank accounts. He further stated that irrigation projects worth Rs. 10,500 crore have been approved in the state, providing a major boost to the agricultural sector. Rapid progress is also being made in expanding and modernising railway infrastructure across Chhattisgarh.

The Chief Minister stated that, in line with Prime Minister Shri Narendra Modi’s vision of Viksit Bharat 2047, the Chhattisgarh Government is working in a planned manner, guided by a comprehensive vision document, to transform the state into a developed state. He said that the government is also working to develop the state’s five major Shakti Peeths and connect them through a “ religious and cultural corridor.” He added that societies that remain educated and organised continue to establish “new dimensions of social and economic progress.”

On the occasion, Deputy Chief Minister Shri Vijay Sharma said that the true strength of any society lies in its unity and organisation. He said that a community inspired by leaders like Chhatrapati Shivaji Maharaj and Sardar Vallabhbhai Patel naturally becomes progressive and respected. He called upon society members to further strengthen education, organisation and social harmony.

<style>

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक