ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
नयी दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने मंगलवार को कहा कि पुलवामा हमले को भारत को अस्थिर करने की चाहत रखने वाले ‘‘एक देश से सहायता प्राप्त’’ चरमपंथियों ने अंजाम दिया था। लांबा ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद में रक्षा क्षेत्र से जुड़े वैश्विक विशेषज्ञों और राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल के वर्षों में क्षेत्र ने कई तरह का आतंकवाद देखा है और विश्व के इस हिस्से में कुछ ही देश इसकी जद में आने से बच पाए हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने हाल में जो वैश्विक रुख अख्तियार किया है, उससे यह खतरा और बढ़ गया है। नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारत को हालांकि ‘‘काफी अधिक गंभीर’’ आतंकवाद का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘हाल में लगभग तीन सप्ताह पहले जम्मू कश्मीर में चरमपंथी हमला हुआ। इस हिंसा को भारत को अस्थिर करने की चाहत रखने वाले एक देश से सहायता प्राप्त चरमपंथियों ने अंजाम दिया।’
लांबा ने कहा कि हमारे पास ऐसी भी खबरें हैं कि आतंकवादियों को समुद्री मार्ग सहित विभिन्न तरीकों से हमलों को अंजाम देने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को पाकिस्तान आधारित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे।
Naval Chief Sunil Lanba: We also have reports of terrorists being trained to carry out operations in various modus operandi including through the medium of the sea.pic.twitter.com/ZIEp9SZRw2
— ANI (@ANI) March 5, 2019
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bjp.org कथित तौर पर हैक कर ली गई है। वेबसाइट हैक होने का पता जैसे ही बीजेपी को चला तो उन्होंने वेबसाइट पर काम शुरू कर दिया और साइट ओपन करने पर सामने नजर आता है कि असुविधा के लिए खेद है, लेकिन वेबसाइट में इस समय काम चल रहा है। हम जल्द ही ऑनलाइन आएंगे।
इसी बीच कांग्रेस का सोशल मीडिया देखने वाली दिव्या स्पंदना ने ट्वीट करके कहा कि भाईयों और बहनों अगर आपने अभी तुरंत बीजेपी की वेबासाइट नहीं देखी तो आप बहुत कुछ खो दोगें। इसके साथ ही आपको बता दें कि जिस वक्त भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट हैक हुई तो उसमें अभद्र भाषा के कई सारे मैसेज सामने दिखाई दे रहे थे साथ ही साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर का गलत इस्तेमाल दिखाया गया।
Bhaiya aur Bhehno if you’re not looking at the BJP website right now- you’re missing out
— Divya Spandana/Ramya (@divyaspandana) March 5, 2019
वेबसाइट हैक होने के तुरंत बाद ही कांग्रेस ने बयान जारी करके इसकी जानकारी मीडिया के समक्ष रखी। जिसके तुरंत बाद ही सोशल मीडिया में अभद्र भाषा का इस्तेमाल की हुई तस्वीरों को ट्रोल किया जाने लगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ये पाकिस्तानी हैकर्स होते तो महज इतने में बाज नहीं आते। फिलहाल भाजपा की वेबसाइट पर काम चल रहा है ताकि जल्द से जल्द वेबसाइट ओपन हो सकें।
नई दिल्ली। मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक को लेकर बड़ा बयान दिया। बता दें कि वीके सिंह ने कहा है कि वायुसेना द्वारा जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एयर स्ट्राइक की गई थी वो महज एक ही स्थान पर हुई थी। हालांकि, खबरों के मुताबिक वायुसेना ने मुजफ्फराबाद, चकोटी और बालाकोट में मौजूद आतंकियों के बंकरों को खाक किया था।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक को बड़ी ही सावधानी पूर्वक अंजामा दिया था। उन्होंने टारगेट को ऐसे चुना कि स्ट्राइक का असर रिहायशी इलाकों पर न पड़े और न ही कोई आम नागरिक इसकी चपेट में आ जाए। इसी बीच उन्होंने अमित शाह के 250 आतंकियों के खात्मे वाले बयान का बचाव करते हुए कहा कि जो वो आकंड़ा था वो इमारत में रह रहे आतंकियों पर आधारित था। यह महज एक अनुमान था इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं और उन्होंने कई आतंकियों के मारे जाने की बात की थी।
MoS MEA VK Singh on being asked about the casualty figure in IAF air strikes: The figure is of the attack on Balakot (250 casualty), attack was only at one place, nowhere else. The target was selected carefully, away from residential areas to avoid civilian casualty. pic.twitter.com/WBuk2vO6SX
— ANI (@ANI) March 5, 2019
इसे भी पढ़ें: बालाकोट हवाई कार्रवाई के सबूत मांगने पर विजयवर्गीय ने की ममता की निंदा
वीके सिंह ने आगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को कठघरे में खड़ा करते हुए उनके बयान पर पलटवार किया और पूछा कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या एक आतंकवादी घटना थी या दुर्घटना? उन्होंने कहा कि बेहूदा बयानों के जरिए हमारे सशस्त्र बलों के मनोबल को कमजोर करने का प्रयास न करें।
#WATCH Union minister VK Singh on Congress leader Digvijaya Singh terming #Pulwama terrorist attack an “accident”,says, "With due respect, I would like to ask Digvijaya Singh Ji, was Rajiv Gandhi's assassination an accident or a terror incident?" pic.twitter.com/Sm1blc2Gjj
— ANI (@ANI) March 5, 2019
कराची। पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तानी नौसेना ने मंगलवार को दावा किया कि उसने अपने देश के जलक्षेत्र में घुसने की एक भारतीय पनडुब्बी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की नौसेना ने मीडिया के साथ एक फुटेज भी साझा की जिसे उसने ‘‘असली’’ बताया। चित्र में दिखाया गया है कि फुटेज चार मार्च को रात आठ बजकर 35 मिनट पर बनाई गई। इस संबंध में एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तानी नौसेना ने पनडुब्बी को पीछे हटाने के लिए विशेष कौशल का प्रयोग किया और उसे पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश से रोकने में सफलता पाई।’’
Coordinates on the footage released by the Pakistan Navy on March 5 of an Indian submarine trying to intrude into Pakistani waters shows it being south of the Balochistan coast
— omar r quraishi (@omar_quraishi) March 5, 2019
Footage from March 4, 2035 hrs
Coordinates 23:45:13N, 63:00:36Epic.twitter.com/8yH9ggqOVp
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की शांति की नीति के मद्दनेजर भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया गया।’’ उन्होंने कहा कि भारत को इस घटना से सीख लेनी चाहिए और ‘‘शांति की ओर आगे बढ़ना चाहिए’’। नौसेना ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी नौसेना अपने जलक्षेत्र की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी प्रकार की आक्रामकता का पूरी ताकत के साथ जवाब देने में सक्षम है।’’ नौसेना ने दावा किया कि यह नवंबर 2016 के बाद से दूसरा ऐसा मामला है जब उसने भारतीय नौसेना को पाकिस्तान के जलक्षेत्र में प्रवेश की कोशिश करते पकड़ा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले 2016 में पाकिस्तान ने भारतीय पनडुब्बी को देश के जलक्षेत्र में प्रवेश करने से सफलतापूर्वक रोका था। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के शिविर को निशाना बनाया था। इसके अगले दिन पाकिस्तान और भारत के बीच हवाई संघर्ष में मिग 21 गिर गया था और उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें शुक्रवार को भारत को सौंपा गया था।
नई दिल्ली। एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय राजनीति में पनपे हालातों को देखते हुए दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चाहते थे कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया जाए। इसी को लेकर आज राहुल गांधी के सरकारी आवास में बैठक बुलाई गई। इसी बीच नाम न लिए जाने की शर्त पर सूत्र ने बताया कि दोनों पार्टियों के बीच में 3-3 सीटों को लेकर फॉर्मूला सामने आ रहा है और दिल्ली की बची हुए एक सीट को शत्रुध्न सिन्हा या फिर यशंवत सिन्हा के लिए छोड़ी जा सकती है।
जबकि पहले 2 फॉर्मूले सामने आ रहे थे। पहला फॉर्मूला था कि आप दिल्ली की 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और एक सीट कांग्रेस को देगी और फिर वह कांग्रेस की मौजूदगी वाले राज्य में चुनाव नहीं लड़ेंगे। जबकि दूसरा फॉर्मूला यह कह रहा था कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस को दिल्ली की 2 सीटें दे सकती है लेकिन फिर वह पंजाब और हरियाणा की सीटों पर भी बातचीत करेंगे।
इन्हीं कयासों के बीच में एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने साफ तौर पर आम आदमी पार्टी के साथ किसी भी तरह का गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। जिसे केजरीवाल के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने अपने छह उम्मीदवार घोषित करके कांग्रेस पर दवाब बनाने का प्रयास किया था। वहीं, आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा था कि अभी भी हम गठबंधन के रास्ते खोल सकते हैं।
दरअसल, शीला दीक्षित ने कहा है कि कांग्रेस अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी और यह फैसला पार्टी ने सर्वसम्मति से लिया है कि हम दिल्ली में गठबंधन नहीं करेंगे।
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मंगलवार को तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें रात को भूखे पेट सोने का दर्द नहीं पता, उनके लिए यह एक मानसिक अवस्था हो सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला तेज करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए गरीबी फोटो खिंचवाने का केवल एक अवसर भर होती है। वह असंगठित क्षेत्र के लिए पेंशन योजना ‘प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना’ शुरू करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य समाज के उस वर्ग का उत्थान करना है जिसे अनदेखा और भगवान की दया पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने (कांग्रेस) गरीबी हटाओ का नारा दिया। कुछ लोगों ने खुद को कामगारों के मसीहा के रूप में पेश किया। लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने इस तरह की एक योजना शुरू नहीं की।
मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 55 साल तक देश पर शासन किया और गरीब के नाम पर वोट लिया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे सोचते हैं कि गरीबी एक मानसिक अवस्था है। देखिये यह कैसा नेता है जो कहता है कि गरीबी जैसा कुछ नहीं है, बल्कि यह एक मानसिक अवस्था है। राहुल गांधी के गरीबी को मानसिक अवस्था बताने वाले 2013 के एक बयान का स्पष्ट रूप से हवाला देते हुए मोदी ने कहा, ‘उनके लिए गरीबी फोटो खिंचवाने का केवल एक अवसर भर है। जिन्हें एक रात भी कभी भूखे पेट सोने का दर्द नहीं पता हो, वे सोच सकते हैं कि गरीबी एक मानसिक अवस्था होती है।’ मोदी ने कहा, ‘इस चायवाले ने 55 महीने में इस तरह की एक योजना लाकर जो किया, उन्होंने 55 साल में ऐसा क्यों नहीं किया।’
जिसने 55 साल तक देश पर शासन किया, वो जब गरीबी को एक मानसिक अवस्था समझे तो आप समझ सकते हैं कि पहले आपकी चिंता क्यों नहीं की गई।
मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस नेता अजय सिंह ने वायु सेना द्वारा पीओके में किए गए हवाई हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है, "कुछ दिन पहले, पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में बम गिराए गए। उन्होंने (प्रधानमंत्री) कहा कि बालाकोट में सबकुछ नष्ट हो गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट किया है कि हवाई हमले से वहां कुछ नष्ट नहीं हुआ है। आज नहीं, तो अगले 10 दिनों में, घटनाओं का पूरा क्रम खुद ही सामने आ जाएगा।"
Ajay Singh,Congress in Satna, MP: Few days ago, bombs were dropped on Pak. He (PM) said that everything in Balakot was destroyed. NY Times reported that there was no damage due to air strikes. If not today,in the next 10 days, the whole sequence of events will be exposed. (2 Mar) pic.twitter.com/zM5phObksT
— ANI (@ANI) March 4, 2019
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि भारत के एक गौरवान्वित नागरिक के तौर पर उन्हें पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविर पर की गई वायु सेना की करवाई पर पूरा विश्वास है, लेकिन वहां 300-350 लोगों के मारे जाने की यह संख्या किसने बताई है।
उन्होंने यह भी कहा कि पूरी दुनिया वायु सेना के इस अभियान पर यकीन करे, इस बारे में सरकार को प्रयास करने चाहिए।
चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, "वायु सेना की कार्रवाई के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे पहले वायुसेना को सलाम किया। मोदी जी यह क्यों भूल जाते हैं?'
उन्होंने कहा, 'वायुसेना के वायस एयर मार्शल ने कार्रवाई में मारे गए लोगों की संख्या के बारे में टिप्पणी करने से इनकार किया। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कोई आम व्यक्ति और सैनिक हताहत नहीं हुआ। फिर किसने मारे गए लोगों की संख्या 300-350 बताई?"
चिदंबरम ने यह भी कहा, 'एक गौरवान्वित नागरिक के तौर पर मुझे अपनी सरकार में भरोसा है। लेकिन अगर हम चाहते हैं कि दुनिया इस पर विश्वास करे तो सरकार को विपक्ष पर निशाना साधने के बजाय इस दिशा में प्रयास करने चाहिए।'
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में इस बार शिवरात्रि के पर्व पर अधिकारियों की अपरिपक्वता देखने को मिली है। यहां भगवान महाकाल के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आए हुए हैं। लेकिन परिसर में प्रवेश के बाद भी वो परिसर के मंदिरों में दर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
यहां जगह के खाली होने के बावजूद भी लोगों की ढाई किलोमीटर लंबी लाइन बनाई गई है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केवल इतना ही नहीं दोपहर डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक वीआईपी दर्शन के लिए भी नियम बनाया गया है।
मंदिर में इस बार की गई व्यवस्था से ना केवल आम लोग परेशान हैं बल्कि यहां के पुजारी पुरोहित भी नाराज हैं। बताया जा रहा है कि सिंहस्थ के समय भी लाखों लोगों के आने के दौरान ऐसी समस्या नहीं आई थी।
रायपुर– शहीद महेंद्र कर्मा के बेटे आशीष शर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाए जाने पर भाजपा नेताओं की आपत्ति को बेहद असंवेदनशील और क्रूर करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा ने पहले भी शहीदों के अपमान करने की अपनी प्रवृत्ति बार-बार उजागर की है. शहादत का सम्मान करना भाजपा के चरित्र में ही नहीं है. 2013 में जीरम की शहादत के बाद शहीदों के परिवारजनों को भाजपा की रमन सिंह सरकार ने चतुर्थ श्रेणी पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव भेजकर शहादत का जो अपमान किया था, उसे शहीदों के परिवारजन और छत्तीसगढ़ की जनता अभी भूली नहीं है.
माओवादियों से मुठभेड़ के बाद शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के शव दंतेवाड़ा में भाजपा की सरकार के कार्यकाल में कचरा गाड़ी में ढोए गए थे और शहीदों का फिर अपमान किया गया था. माओवादियों से मुठभेड़ की घटना में बड़े पैमाने पर केंद्रीय पुलिस बलों के जवानों की शहादत के बाद शव परीक्षण के लिए जवानों के शव लाए जाने पर मेकाहारा अस्पताल में शहीद जवानों की वर्दियां बेल्ट और अवशेष कूड़ेदान में फेंक कर शहादत का एक बार फिर भाजपा सरकार ने अपमान किया था. शहादत का अपमान और शहीदों के परिजनों की भावनाओं का निरादर भाजपा का वास्तविक चरित्र है. अपने ही नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की शोक सभा में भाजपा के अट्टहास करते नेताओं के वीडियो और फोटोग्राफ पूरे छत्तीसगढ़ ने देखे हैं. छत्तीसगढ़ की नदियों में विसर्जन के लिए आए हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के अवशेषों को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बेहद अपमानजनक परिस्थितियों में रखा गया था.
इसकी सूचना मिलने पर अटल बिहारी बाजपेई की भतीजी करुणा शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस के नेता वहां गए तो आनन-फानन में भाजपा नेताओं ने अवशेषों को विसर्जित किया. जीरम के शहीदों के परिजन जब जीरम मामले की साजिश की जांच की मांग को लेकर तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ मुख्यमंत्री रमन सिंह से मिले थे तो रमन सिंह जी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से शहीदों के परिजनों को मिलाने की बात कही थी. बरसों बीत गए. अनेक बार राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ आए लेकिन भाजपा सरकार के मुखिया रमन सिंह ने शहीदों के परिजनों को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से नहीं मिलवाया.
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है आज ओपी चौधरी जैसे भाजपा नेता शहीदों के परिजनों को डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किए जाने पर जितना ओछा और स्तरहीन बयान दे रहे हैं वह बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है. जीरम के शहीद नंद कुमार पटेल के बेटे और शहीद दिनेश पटेल के भाई वर्तमान मंत्री उमेश पटेल को हराने के लिए ओपी चौधरी ने खरसिया के विधानसभा चुनाव में जिस तरीके से पैसा खर्च किया मतदाताओं को कहर बरपाने की धमकियां दी और असामाजिक तत्व गुंडों की फौज लगाकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं पर जो हमला किया , लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ किया उसे खरसिया के मतदाता और छत्तीसगढ़ की जनता अभी भूले नहीं हैं. असल मे ओपी चौधरी ने नियुक्ति पर सवाल खड़ा कर भाजपा के वास्तविक चरित्र और सोच को ही आगे बढ़ाया है. भाजपा का चरित्र ही शहादत विरोधी है. कांग्रेस की सरकार शहादत का मर्म जानती है. हमने आतंकवाद, नक्सलवाद के कारण अपने नेताओं को खोया है.
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने सन्देश में कहा है कि भगवान शिव की आराधना का यह पर्व पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा- भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है.
भगवान शिव दुःखों को हरने वाले और सभी का कल्याण करने वाले देवता हैं. उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के सुख -समृद्धि और खुशहाली की कामना की है.