ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
कवर्धा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के डोंगरिया में आयोजित किसान सम्मेलन व सम्मान समारोह में केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश से काला धन लाने का वादा किया था और सरकार बनी तो सभी के खाते में 15 लाख रुपए देने की बात कही थी, लेकिन वहीं चुनाव आने वाला है किसी के खाते में एक रुपए नहीं आए है, इससे अच्छा तो कांग्रेस की सरकार है वादा करके 2 घंटे में किसानों का कर्ज माफ किया है.
भूपेश ने स्वच्छता अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि गांधी जी का 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. गांधी जी पहले गुजरात से आते हैं, उन्होंने कभी नहीं कहा कि झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करो, लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात से आते हैं, लेकिन ये सभी को झाड़ू लगवा रहे हैं.

मोदी की सरकार आई है तो सभी को झाड़ू पकड़ा दिया. सचिन तेंदुलकर, हेमा मालिनी और कुछ बड़े लोगों को झाड़ू पकड़ा दिया है. पाकिस्तान हमले पर शंका हो रही है. पुलवामा हमले में 40 जवान शहीद हो गए और प्रधानमंत्री फोटो शूट करा रहे थे.
कांग्रेस की सरकार में कई हमले हुए तथा मुंबई हमले भी हुआ, जिसके बाद गृह मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था लेकिन पुलवामा हमले को 20 दिन हो रही है एक भी मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है. भाजपा की सरकार जुमलेबाजी की सरकार से बचके रहने की जरूरत है. कांग्रेस सरकार बनते ही 2 घंटे में किसानों का कर्ज माफ किया है और बचत पैसे 1 अप्रैल को किसानों की खाते में आएगा. और तेंदूपत्ता की खरीदी 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल खरीदी करेगी.
कांग्रेस की सरकार गरीबों की सरकार है. गौ माता के नाम से वोट मांगते हैं और भाजपा की सरकार सेवा नहीं करती. राम मंदिर के नाम से वोट मांगते हैं लेकिन आज तक राम मंदिर नहीं बना पाए है. भाजपा गौ माता की नाम से वोट भी लेते हैं और नोट भी लेता है.
खाद्य एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनाव में कवर्धा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की सबसे ज्यादा मतों से जीत हुई. साथ ही जिले के दोनों विधानसभा सीट में कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाने पर लोगों को बधाई दी.
राहुल गांधी ने कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 10 दिनों के भीतर ही किसानों का कर्जा माफी करेंगे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 घंटे के भीतर 10 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफी किया है और 25 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रहा है, इसलिए मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिम्मतवाला कहता हूं, और हमने जो वादा किया था कि वो हम पूरा कर रहे हैं. अब बिजली बिल हाफ की योजना बन गई है. सभी गरीब परिवारों राशन कॉर्ड में 35 किलो चावल मिलेगा.
जिले में पहले बोर खनन में प्रतिबंध लगाई गई थी. प्रतिबंध के कारण लोग चोरी छिपे बोर खनन करा रहे थे. हमारी सरकार बनने के बाद बोर खनन का प्रतिबंध हटा दिया है, जब चाहे आप बोर खनन करा सकते हैं.
नरवा, घुरवा, गरवा और बारी की योजना की शुरुआत हो गई है. जिसके जिले के ग्राम बिरकोना से गौठान योजना का शुभारंभ किया गया है.
अकबर ने कहा हमको 5 साल में वादा को पूरा करना था लेकिन भूपेश बघेल ने पहले ही वादा को पूरा कर दिया है और आगे भी वादा पूरा करेंगे. हमारी प्राथमिकता घोषणा पत्र को पूरा करने की है. एक साल में कुछ छोटा मोटा काम नहीं हो तो परेशान मत होना और आने वाले साल में बहुत विकास का काम होगा.
रायपुर. कांग्रेस सरकार के 60 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश के युवाओं से अपनी दिल की बात साझा की है. उन्होंने कहा कि सरकार के इन 60 दिनों के कार्यकाल में मैंने अपना हर एक पल छत्तीसगढ़ की जनता के लिए उपलब्ध रहने और ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने के संकल्प को पूरा करने की प्रक्रिया में समर्पित करने का प्रयास किया है.
बघेल ने कहा कि मैं भी आप सभी की तरह एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखता हूं. एक किसान का बेटा होने के कारण मैंने भी युवा अवस्था में कई तरह की चुनौतियों का सामना किया है. कॉलेज में दाखिले से लेकर अच्छे अंक प्राप्त करने तक, किसी भी प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर उसमें सफलता प्राप्ति के प्रयास तक एवं अध्ययन उपरांत अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष से लेकर, पारिवारिक जिम्मेदारी को सम्भालने तक, लगभग हर स्तर पर संघर्ष से मेरी मुलाकात होती रही है. इसलिए आप सबके दर्द और संघर्ष को मैं बखूबी समझता हूँ और मुझे ऐसा लगता है कि बदलते सामाजिक परिवेश के चलते आपका संघर्ष और समर्पण मेरी उस समय की परिस्थितियों की तुलना में और भी कठिन होगा.
वर्ष 2018 प्रदेश में बदलाव की एक नई उम्मीद लेकर आया. यह वो वक्त था जब हमारा नवजात शिशु रुपी प्रदेश 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर वयस्क अवस्था में आ रहा था. वयस्क होने के साथ साथ जिस प्रकार से हर मनुष्य की नई आशाएं, नये सपने, नई आकांक्षाएं होतीं हैं, ठीक उसी प्रकार से हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश को भी नये बदलाव की आवश्यकता थी. इस बार पुनः उसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने वयस्क छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी के कन्धों पर दी. जनादेश इतना प्रचंड था कि मानों छत्तीसगढ़ महतारी का संदेश स्पष्ट हो कि इस नये छत्तीसगढ़ की आकांक्षाएं, आशाएं एवं सपने केवल कांग्रेस पार्टी ही पूरा कर सकती है.
उन्होंने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की चुनौती बहुत बड़ी है और यह मैं अकेले आप सबके सहयोग के बिना नहीं कर सकता. मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं से आह्वाहन करता हूं कि वे आरोप-प्रत्यारोप छोड़ कर आगे आएं और नवा छत्तीसगढ़ के सपने को हम सब मिलकर साकार करें. किसी भी प्रदेश के विकास के लिए वहां के युवाओं में एक फौलादी जिगर, दृढ इच्छा शक्ति, पराक्रम, धैर्य और संयम की सख्त जरूरत होती है. कृपया आप मुझे अपना धैर्य और संयम प्रदान करें. मैं विश्वास दिलाता हूं कि सरकार संविधान के अनुरूप सबको समान अधिकार देकर सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की दिशा में कार्य करना जारी रखेगी.
साथ ही, महिलाओं और बच्चों को उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, कि पुलिस अधिकारियों को किसी शिकायत पर फौरन कार्रवाई करने और ऐसे मामलों से संवेदनशीलता के साथ निपटने को कहा है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वर्षा मिश्रा को अभियान का राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिन्हें कोई भी फोन या ईमेल कर शिकायत दे सकता है।
सभी पुलिस अधीक्षकों को जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने और सभी थानों में महिला एवं बच्चों की शिकायतों की सुनवाई के लिए एक प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश दिया गया है। इन प्रकोष्ठों में कम से कम एक महिला अधिकारी नियुक्त की जाएं।
नयी दिल्ली। पाकिस्तान के बालाकोट आतंकी अड्डे पर वायुसेना की कार्रवाई को लेकर सियासी घटनाक्रम में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को आरोप लगाया कि चोट आतंकवादियों एवं उनके प्रायोजकों पर लगी है, चीख कांग्रेस एवं उनके साथियों की निकल रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि आज जब देश अपने सुरक्षा बलों के शौर्य एवं पराक्रम को सलाम कर रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रीय सुरक्षा पर मजबूत राष्ट्रवादी इच्छा शक्ति का स्वागत कर रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस एवं उसके कुछ साथी इस आतंकवाद विरोधी अभियान पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘चोट आतंकवादियों एवं उनके प्रायोजकों पर लगी है, चीख कांग्रेस एवं उनके साथियों की निकल रही है। ये इत्तेफाक है या जुगलबंदी.. यह तो वक्त ही बतायेगा।’’
जामनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उनके उस बयान पर सवाल खड़े करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि राफेल लड़ाकू विमान होने से पाकिस्तान के साथ 27 फरवरी को विमानों के बीच लड़ाई के दौरान आईएएफ को अधिक मारक क्षमता मिल जाती। मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में चुप नहीं बैठेगा और आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान में है और इसका जड़ से इलाज किया जायेगा। उन्होंने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैंने कहा था कि अगर राफेल समय पर मिल जाता तो (27 फरवरी को डॉगफाइट (विमानों के बीच लड़ाई) के दौरान) स्थिति अलग होती, लेकिन उन्होंने (विपक्ष) कहा कि मोदी हमारी वायु सेना के हवाई हमले पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।’’
कोयम्बटूर। वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ ने सोमवार को कहा कि वायुसेना मरने वालों की गिनती नहीं करती और बालाकोट आतंकी शिविर पर हवाई हमले में हताहत लोगों की संख्या की जानकारी सरकार देगी। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मरने वालों की संख्या लक्षित ठिकाने में मौजूद लोगों की संख्या पर निर्भर करती है। पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर पर 26 फरवरी को भारत द्वारा किए गए हवाई हमले के बाद पहली बार पत्रकारों से बात करते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान को सितंबर तक भारत के शस्त्र भंडार में आ जाना चाहिए।
रायपुर। भाजपा धर्म से धर्म और भाई से भाई को लड़ाने की साजिश कर रही है। यह कहना है कांग्रेस का। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी कहना है कि हिंदू संगठनों की जानकारियां तो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में भी पुलिस जुटाती रही है।
विभिन्न संगठनों के बारे में जानकारी एकत्र करना, तो पुलिस की कार्यप्रणाली का सामान्य हिस्सा है, लेकिन भाजपा शांत छत्तीसगढ़ में नफरत के बीज बाने की चाल चल रही है, जो कि अब बेनकाब हो गई है।
कांग्रेस ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में 26 फरवरी 2015 को जारी पत्र की प्रति भी जारी की है, जिसमें भी हिंदू संगठनों की जानकारी सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से मांगी गई थी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री त्रिवेदी का कहना है कि पुलिस की सामान्य प्रक्रिया के पत्र को भाजपा के लोगों ने जानबूझकर सोशल मीडिया में वायरल किया, ताकि साम्प्रदायिकता फैलाई जा सके। यह दो माह पहले प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की साजिश थी।
भाजपा ने सोशल मीडिया पर पुलिस मुख्यालय की गुप्तावार्ता शाखा से पुलिस अधीक्षकों को जारी पत्र वायरल किया और कांग्रेस सरकार पर कई तरह के सवाल उठाए। त्रिवेदी का कहना है कि जब पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में पुलिस ने हिंदू संगठनों की जानकारी एकत्र की, तब कोई आपत्ति नहीं थी।
कांग्रेस सरकार में पुलिस उसी प्रक्रिया का पालन कर रही है, तो वह हिंदू विरोधी कैसी हो गई? जिस तरह के बयान और ट्वीट कांग्रेस सरकार के लिए किए जा रहे हैं, क्या वे पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर लागू नहीं होते?
क्या रमन सरकार भी नक्सलियों और इस्लामी आतंकियों को डाटा बेचना चाहती थी? त्रिवेदी का कहना है कि भाजपा के डीएनए में ही साम्प्रदायिक सद्भावना बिगाड़ना है। उसकी हर सोच और उसका हर कदम देश की समरसता पर प्रहार करने वाला होता है।
देश और प्रदेश की जनता भाजपा के नापाक मंसूबों को समझ चुकी है। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को नकार दिया था।
सीएम के पिता के मौखिक आदेश पर काम तो नहीं कर रहे एसपी
प्रदेश में जाति के आधार पर संगठनों की जानकारी मांगने के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके पिता पर निशाना साधा है। भाजपा ने गरियाबंद इसमें पूछा है-इस पत्र को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देखें। अगर शासन के अधिकृत आदेश के बिना हिंदू संगठनों की जानकारी इकठ्ठा की जा रही थी, तब तो और गंभीर मामला बनता है। जिलों में एसपी ने सीएम के पिता के मौखिक आदेश पर तो यह कार्रवाई नहीं की थी।
भाजपा इस मामले में एसआइटी जांच की मांग करती है। भाजपा ने एक और ट्वीट किया। इसमें लिखा-यह सवाल इसलिए है क्योंकि सीएम के रिश्तेदारों का दखल बढ़ने संबंधी खबरें मीडिया में आयी हैं और सीनियर बघेल लगातार हिंदू विरोधी कृत्य में सक्रिय रहते हैं। क्या इस पर सरकार एसआइटी का गठन करेगी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का आरोप भी लगाया था।
मुस्लिम व दूसरे संगठनों की भी जानकारी मांगी
पुलिस मुख्यालय की गुप्तवार्ता शाखा ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों से केवल हिंदू ही नहीं, मुस्लिम, कर्मचारी, सामाजिक संगठनों की भी जानकारी मांगी है। सभी संगठनों के पदाधिकारियों का नाम व पता, राजनीतिक पार्टी से उनकी सम्बद्धता, समाज में उनका प्रभाव, संगठन का उद्देश्य व गतिविधियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मांगी गई है।
हर वर्ष जुटाई जाती है जानकारी: एडीजी
गुप्तवार्ता शाखा के एडीजी संजय पिल्ले का कहना है कि पुलिस तो हर साल विभिन्न् संगठनों की जानकारी अपडेट करती है। इससे वर्तमान पदाधिकारियों का पता चल जाता है और नए संगठन बने हों, तो उनके बारे में भी जानकारी मिल जाती है। यह पुलिस की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।
बेमेतरा। साजा तहसीलदार के शासकीय खाते से अज्ञात आरोपित ने 960700 का आहरण किए जाने की शिकायत सामने आया है। तहसीलदार साजा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। तहसीलदार की रिपोर्ट पर थाना साजा में अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार उक्त राशि चेक से आहरण किए जाने की बात कही जा रही है। चेक कोलकाता में लगाने की बात भी साजा थाना द्वारा कही जा रही है।
हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम किसने दिया है। वहीं इधर जो चेक क्रमांक तहसीलदार साजा को बैंक द्वारा आवंटित किया गया है उसी चेक नंबर से राशि की आहरण होने की बात कही जा रही है। जिस चेक से भुगतान किया जाना बैंक बता रही है वह चेक आज भी तहसीलदार साजा के पास सुरक्षित रखा हुआ है।
राशि दो चेक लगाकर आहरित किया गया है। फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब तहसीलदार साजा ने बैंक से भुगतान लेने के लिए चेक लगाया गया। तब खाते में राशि नहीं होने की जानकारी दी गई। राशि नहीं होने की बात के बाद जब स्टेटमेंट बैंक से निकाला गया। तब इसकी भनक मिल पाई।
रायपुर. राजधानी के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है. यह समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम में आयोजित हुआ है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छात्रों को उनकी डिग्री दे रहे हैं.
वहीं दोपहर 3 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर का दीक्षांत समारोह शुरू होगा. जिसमें राज्यपाल के साथ उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, रायपुर ग्रामीण के विधायक शसत्यनारायण शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी और महापौर नगर पालिक निगम रायपुर प्रमोद दुबे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
नई दिल्ली। इरफान खान जल्द ही हिंदी मीडियम के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे। पिछले महीने भारत वापस आने से पहले इरफान का पिछले एक साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के लिए लंदन में इलाज चल रहा था। अभिनेता-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने हाल ही में डेक्कन क्रॉनिकल को बताया कि “भारत लौटने के बाद मैंने उनसे मुलाकात की। वह अब पूरी तरह से ठीक हैं। इरफान ने मुझे बताया कि वह जल्द ही हिंदी मीडियम फ्रेंचाइजी की शूटिंग शुरू करेंगे"।
धूलिया ने इरफान के साथ पान सिंह तोमर और साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स जैसी फिल्मों में काम किया है। साकेत चौधरी द्वारा निर्देशित हिंदी मीडियम, 2017 में इरफान के साथ पाकिस्तानी अभिनेता सबा क़मर और कलाकार दीपक डोबरियाल भी थे। इरफान को आखिरी बार आकाश खुराना की फिल्म करवन में देखा गया था, जिसमें उन्होंने मिथिला पालकर और दुलारे सलमान के साथ अभिनय किया था। उन्हें हॉलीवुड फिल्म पहेली में भी देखा गया था, जिसमें उन्होंने केली मैकडोनाल्ड के साथ अभिनय किया था।