ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
श्रीवल्लभ व्यास (9 जनवरी, 2018)
पेशा- एक्टर
बॉलिवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही 'लगान' और 'सरफरोश' में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके थे। 2008 में पैरालाइसिस के अटैक के बाद से ही वह बीमारी से जूझ रहे थे। व्यास अपने पीछे पत्नी शोभा और दो बेटियों को छोड़कर गए हैं। लंबी बीमारी के बाद 60 वर्षीय अभिनेता ने जयपुर में अंतिम सांस ली। 1999 में रिलीज हुई सरफरोश फिल्म में व्यास ने आईएसआई के मेजर आलम बेग की भूमिका अदा किया था। आमिर खान के लीड रोल वाली 'लगान' में वह गांव की क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। इस फिल्म में वह 'ईश्वर काका' के फेमस किरदार में नज़र आए थे। इसके अलावा व्यास ने 1993 में आई सरदार में भी अभिनय किया था। इस मूवी में वह पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के रोल में थे।
मौत की वजह– पैरालाइसिस के बाद लंबी बीमारी।
![]() |
श्रीदेवी (24 फरवरी, 2018)
पेशा- एक्टर
एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री थीं, जिन्होंने तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया था। भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार" कही जाने वाली श्रीदेवी ने पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त किये। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को में दुबई में हुआ। हालांकि यह पहले घोषित किया गया था कि मौत का कारण दिल का दौरा है, लेकिन बाद में दुबई पुलिस द्वारा जारी की गयी फोरेंसिक रिपोर्ट में संकेत मिले है कि इनकी मृत्यु होटल में बाथटब में दुर्घटनाग्रस्त रूप से डूबने से हुई है।
मौत का कारण- पानी में डूबने की वजह से।
![]() |
उस्ताद प्यारेलाल वडाली (9 मार्च, 2018)
पेशा- सूफी गायक
उस्ताद पुरन चंद वडाली के भाई उस्ताद प्यारेलाल वडाली का 9 मार्च, 2018 को इस दुनिया से सबको अलवीदा कह गये। इनका निधन हार्ट अटैक की वजह से अमृतसर में 75 वर्ष की उम्र में हुआ था। अमृतसर के पास एक छोटे से गांव के रहने वाले वडाली ब्रदर्स दुनियाभर में अपनी गायकी के लिए काफी मशहूर थे। दोनों जालंधर के हरबल्ला मंदिर में परफॉर्म करने शुरू किया था। दोनों भाईयों की जोड़ी काफियां, गज़ल और भजन जैसी कई तरह की गायकी करते थे।मौत की वजह- हार्ट अटैक
![]() |
शम्मी आंटी (6 मार्च, 2018)
पेशा- एक्टर
टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'देख भाई देख' और 'शीरी फरहाद की तो निकल पड़ी' फिल्म में शानदार एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली दिग्गज अभिनेत्री शम्मी आंटी का निधन हो गया था। 89 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा।
मौत की वजह- प्राकृतिक मृत्यु (नींद में ही)
![]() |
नरेंद्र झा (14 मार्च, 2018)
पेशा- एक्टर
हैदर, रईस, काबिल और मोहेंजोदाड़ो जैसी फिल्मों में प्रमुख भूमिकाएं निभाने वाले अभिनेता नरेंद्र झा का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था, वह महज 55 साल के थे। हृतिक रोशन की थ्रिलर फिल्म काबिल में उन्होंने इंस्पेक्टर का रोल निभाया था। साल 2016 में आई फिल्म फादर: टेल ऑफ लव उनकी आख़िरी फिल्म थी। सनी देओल की फिल्म घायल वंस अगेन में वह विलेन के किरदार में नज़र आए थे।
मौत की वजह- हार्ट अटैक।
![]() |
कवि कुमार आज़ाद (09 जुलाई, 2018)
पेशा-एक्टर
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सुपरहिट कैरेक्टर डॉ. हंसराज हाथी यानी कवि कुमार आजाद का हार्ट अटैक की वजह से 09 जुलाई, 2018 निधन हो गया था। कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हंसराज हाथी गोकुलधाम सोसाइटी के ऐसे सदस्य थे, जिनसे हर कोई प्यार करता था, और वे दर्शकों समेत पूरी सोसाइटी के चहेते थे। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कवि कुमार आजाद डॉ. हाथी के किरदार में थे, और वे हमेशा खाना खाने के दीवाने रहते थे।
मौत की वजह- हार्ट अटैक।
![]() |
रीता भादुड़ी (17 जुलाई, 2018)
पेशा- एक्टररीता भादुरी धारावाहिक निमकी मुखिया में दादी की भूमिका निभाती रही थी।[2] उनका 17 जुलाई 2018 को गुर्दे के निष्क्रिय होने से निधन हो गया। टीवी शो सारा भाई वर्सेज सारा भाई, अमानत, एक नई पहचान और बाइबल की कहानियां में नजर आईं रीता भादुड़ी ने दर्जनों फिल्मो में अहम रोल निभाए है।
मौत की वजह- किडनी की बीमारी।
![]() |
सुजाता कुमार (19 अगस्त, 2018)
पेशा- एक्टर
फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी की बहन का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुजाता कुमार का 53 साल में 19 अगस्त, 2018 को निधन हो गया। सुजाता काफी समय से मेटास्टेटिक कैंसर से जूझ रही थीं।
सुजाता फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। सुजाता स्टार वन के शो होटल किंगस्टन, जी कैफे के सीरियल बॉम्बे टॉकिंग और अनिल कपूर के शो 24 में भी काम कर चुकी हैं।
मौत की वजह- कैंसर
![]() |
कल्पना लाज़मी (23 सितंबर, 2018)
पेशा- राइटर-डायरेक्टर
कल्पना लाज़मी भारतीय फिल्म निर्देशिका, निर्माता व लेखिका थीं। वे नारीवादी विषयों पर बनने वाली फिल्मों के लिये जानी जाती थीं। 23 सितम्बर 2018 को उनका निधन हो गया। वो गुर्दे के कैंसर से बिमार थीं। कल्पना लाजमी भुपेन हजारिका के साथ उनके जीवन के अन्त तक रह रही थी। उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई थी। उनके अस्पताल का खर्च भी उनसे उठाना संभव नहीं था। ऐसे में उनकी सहायता आमिर खान, रोहित शेट्टी, सलमान खान, करण जोहर, सोनी राज़दान, नीना गुप्ता ने की थी।
मौत की वजह- किडनी कैंसर।
![]() |
मोहम्मद अज़ीज़ (27 नवंबर, 2018)
पेशा- सिंगर
भारतीय सिनेमा में पार्श्व गायक थे जिन्होंने मुख्यतः बंगाली और ओडिआ फ़िल्मों में गाने गाये। मोहम्मद अज़ीज़ ज्योति नामक बंगाली फ़िल्म से फिल्मों में पार्श्व गायन आरम्भ किया। 27 नवम्बर 2018 को उनका मुम्बई में निधन हो गया।
मौत की वजह- हार्ट अटैक।
![]() |
मृणाल सेन- (30 दिसंबर, 2018)
पेशा- फिल्ममेकर
अविभाजित भारत के फ़रीदपुर (अब बांग्लादेश में) में वर्ष 1923 में मृणाल सेन का जन्म हुआ था। 30 दिसंबर 2018 को अपने जीवनकाल में मृणाल सेन ने कुल 28 फिल्मों का निर्देशन किया।मृणाल सेन का सिनेमा कलात्मक और बौद्धिक संवेदना का नायाब संयोजन था। इस बात का साक्ष्य यह है कि उनकी फिल्म को अकेले कमरे में बैठकर देखे जाने के बाद जब आप बाहर निकलते हैं तो बहुत देर तक उसकी छवियां बेताल की तरह सिर पर नाचती रहती हैं।
मौत की वजह- हार्ट अटैक।
![]() |
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने सोमवार को कहा कि हाल ही में एकदिवसीय श्रृंखला में भारत से मिली शिकस्त में सकारात्मक बात यह रही कि उन्हें समझ में आ गया कि पूनम यादव और एकता बिष्ट की स्पिन जोड़ी से कैसे निपटना है। भारतीय महिला टीम ने पहली बार ‘वाइट फर्न्स’ (न्यूजीलैंड महिला टीम) को उनके घर में एकदिवसीय श्रृंखला में शिकस्त दी और श्रृंखला 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही।
बेट्स ने तीसरे एकदिवसीय में अपने करियर का 25वां अर्धशतक लगाया जिससे उनकी टीम ने मैच को आठ विकेट से जीता। ‘वाइट फर्न्स’ के ट्विटर हैंडल के जरिये बेट्स ने कहा कि इस जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया। पहले दो मैचों के बाद तीसरे मैच में भी अगर हमारा प्रदर्शन खराब रहता तो यह काफी निराशाजनक होता। इस मैच में बेट्स ने लेग स्पिनर पूनम ने खिलाफ आक्रामक रूख अख्तयार किया था। उन्होंने 64 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली थी।
बेट्स ने कहा, ‘हमने जिस तरह स्पिनरों का सामना किया वह सबसे सकारात्मक पहलू था। हमें सबसे बड़ी सीख यह मिली कि जब भी वे गेंद को आगे टप्पा खिलायेंगी तब हमें आक्रामक रहना होगा। हमें साझेदारी में उनके खिलाफ आक्रामक रहना होगा क्योंकि जब दोनों बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा समय के लिए रहेंगे तो रन बनाना आसान होगा।’ दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला छह फरवरी से शुरू होगी।
कैनबरा। कप्तान टिम पेन ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रतिबंध का सामना कर रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर इस साल इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला में बड़ी भूमिका निभाएंगे। गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण और फिर शीर्ष खिलाड़ियों के बिना खराब फार्म के कारण पिछले 10 महीने में टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन टीम ने अपने घरेलू सत्र का अंत श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट जीतकर किया।
टीम ने ब्रिसबेन में पहला टेस्ट पारी और 40 रन से जीतने के बाद कैनबरा में दूसरे टेस्ट में 366 से जीत दर्ज की जबकि इससे पहले उसे दुनिया की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। स्मिथ और वार्नर का प्रतिबंध अगले महीने समाप्त होगा और उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों जल्द ही टीम में वापसी करेंगे।
संभल। कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ के लिये सीबीआई टीम के पहुंचने के बाद मचे बवाल के बीच कुमार की मां का कहना है कि उनका बेटा ईमानदार है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर ना उतरने देने की वजह से उनके खिलाफ सीबीआई का दुरुपयोग किया गया है। सम्भल जिले के चंदौसी के मूल निवासी कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की मां मुन्नी देवी ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि उनका बेटा ईमानदार है। उन्होंने कहा कि अगर मेरा बेटा गलत काम करता तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनका साथ देने के लिये धरने पर क्यों बैठतीं। उसका साथ क्यों देतीं?
चंदौसी की सीता रोड निवासी मुन्नी देवी ने कहा कि राजनीति के तहत उनके बेटे पर कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया गया और उन्हें रैली नहीं करने दी गयी। इसी वजह से यह सब हो रहा है। मालूम हो कि शारदा चिटफंड घोटाले की जांच से जुड़ी फाइलें गायब होने को लेकर पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने रविवार को उनके घर पहुंचे सीबीआई के कुछ अफसरों को हिरासत में ले लिया गया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले में केन्द्र सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया।
रविवार को ही पश्चिम बंगाल में कई रैलियों को सम्बोधित करने जा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर स्थानीय प्रशासन ने नहीं उतरने दिया था। इसकी योगी ने कड़ी आलोचना की थी।
दुबई। यमन में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रमुख ने सऊदी समर्थित सरकार और हूती विद्रोहियों को चेतावनी दी है कि होदेदा शहर में सात सप्ताह से जारी संघर्षविराम बहुत संवेदनशील है और वह मौके पर मौजूद अपने कमांडरों से इस संघर्षविराम का सम्मान करने को कहें। डच जनरल (सेवानिवृत्त) पैट्रिक कामाएर्ट ने रविवार को होदेदा बंदरगाह पर एक जहाज में संघर्षविराम जारी रखने के मकसद से सरकारी प्रतिनिधियों और हूती विद्रोहियों के साथ बैठक की। संयुक्त राष्ट्र के एक बयान में कहा गया है कि बातचीत सोमवार को भी जारी रहेगी।
उसने बैठक को "मैत्रीपूर्ण और रचनात्मक" बताया। यह बैठक स्वीडन में दोनों पक्षों के बीच दिसंबर में हुए संघर्षविराम समझौते को लागू करने में आ रहीं दिक्कतों को दूर करने के लिये हुई है। स्वीडन समझौते में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले होदेदा बंदरगाह में संघर्षविराम लागू करने, वहां से बलों को पीछे हटाने और मानवीय मदद के लिये रास्ता खोलने के लिये कहा गया था।
कोलकाता। कोलकाता पुलिस के प्रमुख से सीबीआई द्वारा पूछताछ करने के प्रयास के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरने पर बैठने के परिप्रेक्ष्य में राज्य की स्थिति को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। यह जानकारी राजभवन के सूत्रों ने दी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को त्रिपाठी को फोन किया था।
दरअसल, सीबीआई की एक टीम कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ करने के लिए उनके आवास पर गई थी लेकिन टीम को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें जीप में भरकर थाने ले जाया गया। सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में मुख्यमंत्री रविवार की रात साढ़े आठ बजे से धरने पर बैठी हुई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर बंगाल में तख्तापलट करने का प्रयास करने के आरोप लगाए।
अधिकारियों के मुताबिक त्रिपाठी ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को समन कर स्थिति से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। राजभवन के सूत्र ने कहा कि विशेष जांच शाखा (एसआईबी) ने त्रिपाठी को जांच के निष्कर्ष से अवगत कराया है जिसके बाद उन्होंने रिपोर्ट को तैयार करनी शुरू कर दी है। रिपोर्ट को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाना है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव मलय डे और अन्य अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद राज्यपाल रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र)। बीते पांच दिन से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने रविवार को आगाह किया कि अगर नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने वायदे पूरे नहीं किए तो वह अपना पद्म भूषण लौटा देंगे। इससे पहले दिन में भाजपा की सहयोगी शिवसेना हजारे के समर्थन में आगे आयी और उनसे आग्रह किया कि वह समाजवादी कार्यकर्ता जयप्रकाश नारायण की तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करें।
नयी दिल्ली। सीबीआई के नवनिर्वाचित निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने सोमवार को जांच एजेंसी प्रमुख का पदभार संभाला। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1983 बैच के अधिकारी शुक्ला ऐसे समय में सीबीआई का कार्यभार संभाल रहे हैं जब एजेंसी तथा कोलकाता पुलिस के बीच विवाद राजनीतिक रूप ले चुका है और केन्द्र तथा पश्चिम बंगाल सरकारें एक-दूसरे के सामने खड़ी हैं। सीबीआई के प्रवक्ता नितिन वाकणकर ने बताया कि आईपीएस आर के शुक्ला ने सोमवार सुबह सीबीआई निदेशक का पद संभाला। मध्य प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजीपी और खुफिया विभाग के अनुभवी अधिकारी शुक्ला के पूर्ण निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने से एजेंसी के कामकाज में स्थिरता आने की संभावना है।