Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस की तरह किसानों की कर्ज माफी की ‘ड्रामेबाजी’ नहीं की: मोदी Featured

इस योजना से ऐसे गरीब किसानों को भी राहत मिलेगी जिन्हें कभी कर्ज माफी का फायदा नहीं मिला।’’ पीएम मोदी ने कहा कि इतना ज्यादा खर्च करने पर भी हमारी सरकार 2008-09 के आम चुनावों से पहले कांग्रेस द्वारा कर्ज माफी

दुर्गापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने अपने अंतरिम बजट में कांग्रेस की तरह कर्ज माफी की ‘‘ड्रामेबाजी’’ नहीं की क्योंकि इससे गरीब किसानों का फायदा नहीं होता और इसकी बजाय उन्हें स्थायी तौर पर हर साल 6,000 रुपए देने का प्रावधान किया। मोदी ने भाजपा की एक रैली में यहां कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने आजादी के बाद किसानों के लिए इतनी बड़ी सहायता योजना नहीं शुरू की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 12 करोड़ से अधिक छोटे किसानों को सालाना 6,000 रुपए दिए जाएंगे और यह रकम सीधा उनके बैंक खाते में भेजी जाएगा। मोदी ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि इस योजना पर एक साल में 75,000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। हमारी सरकार की तैयारी है कि किसानों को इसकी पहली किस्त जल्द से जल्द मिले।

इस योजना से ऐसे गरीब किसानों को भी राहत मिलेगी जिन्हें कभी कर्ज माफी का फायदा नहीं मिला।’’ पीएम मोदी ने कहा कि इतना ज्यादा खर्च करने पर भी हमारी सरकार 2008-09 के आम चुनावों से पहले कांग्रेस द्वारा कर्ज माफी को लेकर मचाए गए ‘‘शोर’’ की तर्ज पर ‘‘ड्रामेबाजी’’ कर सकती थी, ‘‘लेकिन हमारी नीयत और नीति साफ है, जिसके कारण हम किसानों के लिए एक स्थायी योजना लेकर आए हैं।’’

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक