क्रिसमस डे सेलिब्रेशन के लिए ये जगह है सबसे बेस्ट... Featured

पहाड़ों के प्राकृतिक नजारों के बीच आप क्रिसमस डे मना सकते हैं। क्रिसमस में बेस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को माना जाता है। क्रिसमस पर यहां काफी धूम रहती है। दिसंबर में पहाड़ों पर बर्फबारी भी होती है। ऐसे में आपके क्रिसमस डे का मजा स्नोफॉल से दुगुना हो जाएगा।

साल में एक दिन आता है जब सांता निकोलस धरती पर आते हैं और बच्चों को बहुत सारे गिफ्ट देकर जाते हैं। ये लाइन तो हर मां-बाप ने क्रिसमस डे पर अपने बच्चों से जरूर कही होगी, क्योंकि ईसाई धर्म में ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस के दिन यीशु मसीह खुद सांता के रूप में आते हैं और सबको प्यार करके जाते हैं। साल के अंतिम दिनों में आने वाला खुशियों भरा ये त्योहार यीशू के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन का एक खास महत्व ये भी है कि विश्व भर में इस दिन को सबसे बड़ा दिन भी कहा जाता है और इस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश होता है। ईसाई धर्म में इसका खास महत्व है इसलिए लोग क्रिसमस को बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे की क्रिसमस डे की अलसी धूम कहां मचती है और ऐसी कौन-सी जगह है जहां जाकर आपका क्रिसमस यादगार बन जाएगा-
 

शिमला
पहाड़ों के प्राकृतिक नजारों के बीच आप क्रिसमस डे मना सकते हैं। क्रिसमस में बेस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को माना जाता है। क्रिसमस पर यहां काफी धूम रहती है। दिसंबर में पहाड़ों पर बर्फबारी भी होती है। ऐसे में आपके क्रिसमस डे का मजा स्नोफॉल से दुगुना हो जाएगा।
 
पुड्डुचेरी
पुड्डुचेरी में क्रिसमस डे काफी धमाकेधार अंदाज में मनाया जाता है। रात में पूरा पुड्डुचेरी रोशनी से जगमगा जाता है। यीशू का जन्म होते ही खूब आतिशबाजियां होती हैं। क्रिसमस के दिनों में इस शहर की रौनक दोगुनी बढ़ जाती है। दूर-दराज से लोग अपने परिवार संग यहां क्रिसमस मनाने आते हैं। 

 
केरल

क्रिसमस के मौके पर केरल को दुल्हन की तरह तरह सजाया जाता है। भारत के केरल में ईसाइयों की संख्या ज्यादा है, इसलिए यहां क्रिसमस की धूम देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इस फेस्टिवल में ज्यादातार गलियां क्रिसमस ट्री और बड़े-बड़े स्टार्स से सज जाती हैं। यह रौनक गलियों तक ही नहीं रहती है बल्कि मार्केट में भी नज़र आती है। अगर आप कोच्चि जा रहे हैं तो 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों के जरिए बनाए गए सेंट फ्रांसिस चर्च का दीदार करने ना भूलें।
 
कोलकाता
अब बात करते हैं कोलकाता की तो कोलकाता किसी से कम नहीं है। हर त्योहर की धूम कोलकाता में दिखाई पड़ती है तो इसमें क्रिसमस डे कैसे पीछे हो सकता है। कोलकाता की सड़कें और संकरी गलियां क्रिसमस पर रोशनी के रंग से जगमगाती हैं। चारों ओर इमारतों को लाइट्स और बड़े-बड़े स्टार्स से सजाया जाता है। कोलकाता में इस दिन सेंट पॉल कथेड्रल में बहुत भीड़ देखने को मिलेगी। यहां पर 25 तारीख की रात को 12 बजते ही जीसस क्राइस्ट का जन्म मनाया जाता है। 
 
 
गोवा
गोवा देश-विदेश में अपने पार्टी कलचर के लिए जाना जाता है। भारत के अन्य राज्यों की तुलना में यहां पर चर्च की संख्या ज्यादा है और ईसाई भी ज्यादा मात्रा में हैं इसलिए गोवा में भी क्रिसमस वीक का जश्न बेहद ही खास होता है। 
Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13570/53 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक