ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
कलाकार - सुशांत सिंह राजपूत , सारा अली खान
निर्देशक - अभिषेक कपूर
मूवी टाइप - रोमांस
अवधि- 2 घंटा 24 मिनट
अभिषेक कपूर की निर्देशन में बनी फिल्म केदारनाथ आज सिनेमाघरो में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में लीड रोल में नजर आयेंगे।
फिल्म की कहानी
यह फिल्म उत्तराखंड में हुई केदारनाथ त्रासदी के दौरान दो लोगो के प्रेम की कहानी बयां करती है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत (मंसूर) और सारा अली खान (मक्कू) का किरदार निभा रही है। जैसे की नाम से ही पता चल रहा है कि इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत एक मुस्लमान लड़के का किरदार निभा रहे है। वहीं दूसरी तरफ सारा अली खान उर्फ मक्कू केदारनाथ के एक पडिंत की बेटी का किरदार निभा रही है। मक्कू और मंसूर एक- दूसरे से प्यार कर बैठते है, लेकिन धर्म अलग- अलग होने की वजह से दोनों एक नहीं हो पाते है। इसके बाद मक्कू की जबरन शादी करवा दी जाती है। सब खत्म हो जाता है, दोनों के सारे सपने बिखर जाते है, और फिर आती है उत्तराखंड के केदारनाथ धाम की सबसे बड़ी त्रासदी जिसे आज तक वहां के लोग अपने जहन से नहीं निकाल पाये है। त्रासदी के दौरान काफी कुछ होता है, लेकिन सिर्फ वही नहीं होता जो एक बतौर दर्शक की उम्मीद थी।
बता दें कि इस फिल्म में जिस तरह से साऱा अली खान ने अपना अभिनय किया है, वह वाक्य काबिलय तारीफ है। फिल्म के हर सीन में पूरी तरह से सारा ने अपनी जान डाल दी है। वह जितनी खूबसूरत है उतनी ही खूबसूबरत उनकी एक्टिंग भी है। सारा ने फिल्म केदारनाथ से यह साबित कर दिया है कि वह एक बेहद मंझी कलाकार है। वहीं दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपने किरदार को बाखूबी निभाया है।
लेकिन यह फिल्म दर्शको को लुभाने में नाकाम साबित हुई है। क्योंकि इस फिल्म में न तो प्रेम कहानी को सही ढंग से फिल्माया गया है, न ही उत्तराखंड में हुई केदारनाथ त्रासदी को बाखूबी दिखाया गया । अभिषेक कपूर इस बार अपने निर्देशन में चूकते हुए नजर आये। फिल्म केदारनाथ दर्शको पर अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरह से नाकाम रही है। इस फिल्म के गाने भी दर्शको पर अपना जादू नहीं चला पायें। लेकिन अगर आपको उत्तराखंड की खूबसूरती देखनी है तो आपको इस फिल्म में कई ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे , जो वाक्य बेहद लुभावने है।
फिल्म केदारनाथ का ट्रेलर-
केदारनाथ फ़िल्म की जब घोषणा हुई तब कहीं एक उम्मीद जागी कि भारतीय सिनेमा ने भारतीय परिपेक्ष्य में भी प्राकृतिक आपदाओं पर एक पूरी फ़िल्म बनाने की हिम्मत दिखाना शुरू कर दी है। इसी त्रासदी पर फ़िल्म ‘केदारनाथ’ आधारित है। मगर कुल मिलाकर मामला टोटल फ़िल्मी निकला! एक बोझिल सी प्रेम कथा जिसे देखना पहाड़ पर चढ़ने जितना ही थकाऊ था और अंत में बच्चों के कार्टून चैनल्स के ग्राफिक्स को टक्कर देते विज़वल इफेक्ट्स और फ़िल्म खत्म हो जाती है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने अपनी पूर्व प्रबंधक पर अपमानजक संदेश भेजने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि खान और उनकी पूर्व प्रबंधक अंजलि अथा के बीच विवाद होने के बाद अथा ने उन्हें उनके फोन पर कथित तौर पर कई आपत्तिजनक संदेश भेजे।
पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि अथा के खिलाफ बृहस्पतिवार को खार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 509 (शब्दों, भावों या कृत्यों के जरिए स्त्री के शील भंग की मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया, “फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम शिकायत की जांच कर रहे हैं।” जरीन खान ने 2010 में फिल्म “वीर’’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पिछली फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट की “1921” थी।
एडीलेड। भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन भारत को पहली पारी में 250 रन पर आउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक दो विकेट 57 रन पर गंवा दिये। लंच के समय उस्मान ख्वाजा 86 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि शॉन मार्श ने एक रन बनाया है। ऑस्ट्रेलिया अभी भी 193 रन पीछे है। इससे पहले मोहम्मद शमी (छह) दूसरे दिन जोश हेजलवुड की पहली ही गेंद पर आउट हो गए जिन्होंने विकेट के पीछे कैच थमाया। इसके साथ ही भारतीय पारी का अंत हो गया। आस्ट्रेलिया के लिये हेजलवुडने 52 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लियोन को दो दो विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत भी बहुत अच्छी नहीं रही। ईशांत शर्मा ने उनकी पारी की तीसरी गेंद पर आरोन फिंच (0) को आउट किया। ख्वाजा और टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (26) ने कुछ देर संभलकर खेलने की कोशिश की। दोनों ने 20.4 ओवर में 45 रन जोड़े। यह भारत के शीर्ष चार विकेटों से लिये हुई किसी भी साझेदारी से बड़ी थी। भारतीय तेज गेंदबाजों ने काफी रफ्तार के साथ गेंद डाली। जसप्रीत बुमराह ने तो एक समय 150 किमी की गति से भी गेंदबाजी की लेकिन कई बार अच्छी लैंग्थ नहीं पकड़ सके। आर अश्चिन को 12वें ओवर में गेंद सौंपी गई जिसने हैरिस को परेशान किया । लंच से पहले हैरिस को अश्विन ने सिली प्वाइंट पर लपकवाया।
भुवनेश्वर। सबसे कमजोर मानी जा रही फ्रांस की टीम गुरूवार को पूल ए में अर्जेंटीना को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया और पुरूष विश्व कप हाकी के क्रासओवर में अपनी जगह सुरक्षित की। न्यूजीलैंड और स्पेन के बीच मैच 2-2 से ड्रा छूटने के बाद विश्व में 20वें नंबर के फ्रांस को क्रासओवर में जगह बनाने के लिये इस मैच में हर हाल में जीत चाहिए थी और वह इसी इरादे के साथ मैदान पर भी उतरा।
अर्जेंटीना इस हार के बावजूद छह अंक लेकर पूल में शीर्ष पर रहा लेकिन फ्रांस चार अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहा। न्यूजीलैंड के भी चार अंक हैं लेकिन गोल अंतर में फ्रांस बेहतर रहा। इस तरह से स्पेन शुरूआती चरण में ही बाहर हो गया। टूर्नामेंट के प्रारूप के अनुसार चारों पूल से शीर्ष पर रहने वाली टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें बाकी बचे चार स्थानों के लिये क्रासओवर में खेलेंगी।
पूल ए के अंतिम मैच में फ्रांस ने चार मैदानी गोल किये। उसकी तरफ से ह्यूगो जेनेस्टेट (18वें मिनट), अरिस्टाइड कोइसेन (26वें), गैस्पार्ड बाउमगार्टन (30वें) और फ्रैंकोइस गोएट (54वें) ने मैदानी गोल जबकि कप्तान विक्टर चार्लेट (23वें मिनट) ने पेनल्टी कार्नर पर गोल किया। विश्व में दूसरे नंबर के अर्जेंटीना की तरफ से लुकास मार्टिनेज (28वें) ने मैदानी गोल किया जबकि गोंजालो पेलियट (44वें, 48वें मिनट) ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला।
नयी दिल्ल। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की खुदरा बिक्री नवंबर में गिरकर 48,160 वाहन रही। यह पिछले साल इसी महीने की तुलना में आठ प्रतिशत कम है। कंपनी ने कहा कि नवंबर महीने में चीन में उसकी बिक्री घटी है जबकि अन्य प्रमुख बाजारों में बिक्री में वृद्घि दर्ज की गयी है।
टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि उसके जगुआर ब्रांड की खुदरा बिक्री 8.9 प्रतिशत बढ़कर 14,909 वाहन पर पहुंच गयी। हालांकि, लैंड रोवर की बिक्री घटकर 33,251 वाहन रही।
नयी दिल्ली। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की निर्माण शाखा को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2,547 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। एलएंडटी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को बताया, "एलएंडटी के विद्युत पारेषण और वितरण कारोबार को 2,547 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर कारोबार को तंजानिया में 220 किलोवाट की पारेषण लाइन के निर्माण का काम मिला है।" एलएंडटी ने कहा कि उसे अफ्रीका के उत्तरी क्षेत्र से दो ठेके और थाईलैंड में एक ऑर्डर मिला है।
भारत में, एलएंडटी विद्युत पारेषण एवं वितरण कारोबार को झारखंड में 132 किलोवाट सबस्टेशन एवं सहायक पारेषण लाइन और पश्चिम बंगाल में 200 किलोवाट तथा 132 किलोवाट की पारेषण लाइन के निर्माण समेत कई ठेके मिले हैं।
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके खिलाफ शरद यादव की टिप्पणी को महिलाओं का अपमान बताते हुए शुक्रवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री राजे ने झालावाड़ में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से कहा के पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव का बयान उनका और विशेष रूप से महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी तरह हतप्रभ रह गयी। मुझे नहीं लगता है कि इतने लंबे अनुभव वाला और हमारे परिवार से करीबी ताल्लुकात रखने वाला कोई भी नेता अपनी वाणी पर संयम नहीं रख पाएगा। इससे बुरी बात और क्या हो सकती है?’
यादव ने अलवर में एक चुनावी सभा में कथित तौर पर कहा था, ‘वसुंधरा को आराम दो, बहुत थक गई हैं। बहुत मोटी हो गई हैं।’ राजे ने कहा कि निर्वाचन आयोग को इस तरह के बयानों पर संज्ञान लेना चाहिए ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में कोई ऐसी भाषा का इस्तेमाल ना करे। इसके साथ ही राजे ने कहा उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा से युवा पीढ़ी को कोई अच्छा संदेश नहीं जाता है। उन्होंने कहा, ‘यह भाषा तो कोई भी इस्तेमाल कर सकता है लेकिन भाजपा नेताओं के मुंह से तो सुनने को नहीं मिलती। कांग्रेस व उसके सहयोगी दल के मुंह से क्यों सुनने को मिलता है।’
नयी दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को करोड़ों देशवासियों की भावना का प्रतीक बताते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि देश एक संवैधानिक व्यवस्था से चलता है, ऐसे में उच्चतम न्यायालय को इस बारे में जल्द फैसला देकर मामले का पटाक्षेप करना चाहिए। यह देश के विकास एवं सौहार्द के लिये जरूरी है।