newscreation

newscreation

जबलपुर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की डबल बेंच ने जिला न्यायालय कटनी के आदेश को निरस्त करते हुए कटनी में 20 साल पहले 9 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को 7 साल की सजा सुनाई है।
कटनी की जिला अदालत ने करीब 19 साल पहले आरोपित को बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने अपील की थी। कोर्ट ने आरोपी को 7 साल के सश्रम कारावास तथा पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। कटनी निवासी 9 साल की बच्ची 1998 में पानी भरने गई थी, तभी आरोपी राजेश सिंह उसे 10 रुपए का लालच देकर एक सूने मकान में ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
इसी बीच बच्ची को आवाज देते हुए उसका पिता उस ओर आने लगा। आरोपित बच्ची का गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कटनी थाना पुलिस ने आरोपित राजेश के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया था।
1999 में जिला कोर्ट ने आरोपी कर दिया था दोषमुक्त : कोर्ट ने नवम्बर 1999 में आरोपी को दोषमुक्त करार दिया था। जिसके खिलाफ सरकार ने यह अपील दायर की थी। राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता नम्रता केशरवानी ने कोर्ट को बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के नाजुक अंग में सूजन आ गई थी। ऐसा कृत्य भी दुष्कर्म की श्रेणी में आता है। अंतिम सुनवाई के बाद बेंच ने पाया कि जिला अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट का उचित निरीक्षण नहीं किया। इसी आदेश को निरस्त कर कोर्ट ने आरोपित को दोषी ठहराया।

रायपुर. चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और उनके दलों को अपने आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी मतदाताओं को देनी होगी। उन्हें अखबारों और न्यूज चैनलों में बकायदा विज्ञापन देना होगा। इसके लिए आयोग ने नामांकन दाखिले के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले हलफनामे के प्रारूप-26 में संशोधन किया है।
मतदान के 48 घंटे पूर्व तक प्रसारित कराई जाएगी घोषणा
ऐसे उम्मीदवार जिनके विरूद्ध आपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं या पूर्व में रहे हैं, उन्हें अपने विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की जानकारी अपनी संबद्धता के राजनीतिक दल को देनी होगी। साथ ही उन्हें संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष घोषित करना होगा कि उन्होंने अपने आपराधिक प्रकरणों की सूचना अपने दल को दे दी है।
उम्मीदवारों को अपने विरूद्ध दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी अपने क्षेत्र के बहुप्रसारित समाचार पत्र में तीन अलग-अलग तिथियों में प्रकाशित कराना होगा। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि से लेकर मतदान के दो दिन पूर्व तक इस तरह की घोषणा का प्रकाशन अनिवार्य है। उम्मीदवार को टेलीविजन चैनल पर भी तीन अलग-अलग तिथियों में आपराधिक मामलों की घोषणा प्रसारित करवानी होगी। टी.वी. चैनल पर यह घोषणा मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व तक प्रसारित करवायी जा सकती है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दलों को अपने उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि की घोषणा वेबसाइट पर प्रदर्शित करना होगा।  साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप (सी-2) में क्षेत्र में वृहद रूप से प्रसारित समाचार पत्र में तीन अलग-अलग तिथियों में इसे प्रकाशित कराना होगा। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि से लेकर मतदान के दो दिन पूर्व तक इस तरह की घोषणा का प्रकाशन अनिवार्य है।
टीवी पर करनी होगी आपराधिक मामलों की घोषणा
राजनीतिक दलों को टेलीविजन चैनल पर भी तीन अलग-अलग तिथियों में आपराधिक मामलों की घोषणा प्रसारित करवानी होगी। दलों को टी.व्ही. चैनल पर इस घोषणा का प्रसारण मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले सुनिश्चित कराना होगा। रिटर्निंग अधिकारी प्रत्याशियों को समाचार पत्रों और टी.वी. चैनलों में वृहद प्रचार के लिए आपराधिक मामलों की घोषणा के प्रकाशन-प्रसारण के संबंध में आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप (सी-3) में स्मरण पत्र जारी करेंगे। उम्मीदवार निर्वाचन व्यय लेखों के साथ ही घोषणा प्रकाशन के प्रमाण के तौर पर समाचार पत्रों की प्रतियां भी जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करेंगे।

नई दिल्ली. तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के रेट कम किए। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे सस्ता हुआ। यहां रेट 82.38 रुपए हो गया है। डीजल के रेट 10 पैसे घटकर 75.48 रुपए हो गए। 12 दिन बाद गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 11 पैसे सस्ता हुआ था। इससे पहले 5 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल सस्ते हुए थे, जब सरकार ने एक्साइज ड्यूटी 1.5 रुपए घटाई और तेल कंपनियों ने 1 रुपया कम किया था।

बॉलिवुड डेस्क इस समय #Metoo कैम्पेन के तहत आए दिन सैक्शुअल हैरेसमेंट के नए खुलासे हो रहे हैं। तनुश्री द्वारा नाना पाटेकर पर आरोप लगाए जाने के बाद से अब तक कई एक्ट्रेस इस मूवमेंट के तहत अपनी आपबीती सुना चुकी हैं। इसी सिलसिले में टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने भी अपनी आपबीती सुनाई है। एंटरटेनमेंट पोर्टल बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में शमा ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया है। शमा के मुताबिक, उस वक्त मैं सिर्फ 14 साल की थीं, जब एक डायरेक्टर ने मेरे साथ गलत हरकत की थी।
शमा के मुताबिक- बात उन दिनों की है, जब मैं करियर की शुरुआत कर रही थीं। मैं उस वक्त 14 साल की थी। एक दिन एक डायरेक्टर ने मेरी जांघ पर अपना हाथ रखने की कोशिश की। मैं उसकी इरादे पहले ही भांप गई और संभलते हुए कहा- नहीं’। इसके बाद उसने मुझसे कहा- तुम्हें क्या लगता है तुम यहां स्टार बन जाओगी, कोई तुम्हें नहीं छोड़ेगा। डायरेक्टर ही नहीं, एक्टर और प्रोड्यूसर भी तुम्हें प्रताड़ित करेंगे। तुम इन चीजों के बगैर कुछ नहीं कर पाओगी। शमा कहती हैं मैं उस वक्त बड़े-बड़े सपने संजोकर मुंबई आई थी।
परदे पर दिखने वाला शख्स संस्कारी ही हो, ये जरूरी नहीं...
शमा सिकंदर से जब आलोकनाथ को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- वो खबर मेरे लिए चौंकाने वाली थी। शमां ने कहा- जरूरी नहीं है कि परदे पर संस्कारी दिखने वाले लोग रियल लाइफ में भी वैसे ही हों। कई बार ये अपनी ऑनस्क्रीन इमेज से बिल्कुल हटकर होते हैं। बता दें कि शमा टीवी शो बाल वीर में भयंकर परी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुई थीं।
कौन हैं शमा सिकंदर:
शमा सिकंदर ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उसके बाद वो कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं। शमा ने कुछ फिल्मों में भी काम किया और उसके बाद टीवी की दुनिया में एंट्री ली। ये मेरी लाइफ है (2003), सेवन (2011) और बालवीर (2014) उनके चुनिंदा सीरियल्स हैं। उन्होंने फिल्म प्रेम अगन (1998), मन (1999), अंश (2002), धूम धड़ाका (2008) में भी एक्टिंग की है।
शमा ने इनसे की है सगाई:
शमा सिकंदर ने जेम्स मिलिरॉन से सगाई की है। उनकी सगाई 2016 में दुबई के 7 स्टार होटल बुर्ज अल अरब में हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, न्यू ईयर ईव पर जब जेम्स ने शमा को रिंग के साथ प्रपोज किया तो वो सरप्राइज हो गईं। उन्होंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी।
सेक्स एडिक्ट वुमन का रोल कर चुकीं है शमा
 शमा सिकंदर की शॉर्ट मूवी सेक्सोहॉलिक मार्च, 2016 में रिलीज हुई थी। इसमें शमा ने सेक्स एडिक्ट वुमन का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने को-स्टार के साथ कई किसिंग और बोल्ड सीन दिए। इस मूवी के बारे में शमा ने बताया था, 'एक साधारण लड़की के लिए ऐसे सीन करना आसान नहीं था, पर मैंने मूवी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ की। शमां ने विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी वेब सीरिज माया में भी काम किया है। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी 50 शेड्स ऑफ ग्रे से इन्सपायर्ड है। फिल्म में शमा ने बोल्डनेस की सभी हदें पार कर दीं। इसमें शमा सिकंदर के अलावा विपुल गुप्ता, वीर आर्यन, परीना चोपड़ा अहम रोल में थे।

पुणे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को साईं समाधि शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए शिरडी आए। उन्होंने साईं बाबा की आरती में हिस्सा लिया। मोदी ने 475 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की नींव रखी। इस मौके पर उन्होंने आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाबियां भी बांटीं। मोदी ने कहा कि बीते चार सालों में आम आदमी को झुग्गी से, किराए के घर से निकालने के लिए हम प्रयास कर चुके हैं। पहले भी ऐसी कोशिशें हुईं। लेकिन तब सरकार का मकसद सिर्फ एक परिवार के नाम का प्रचार और वोट बैंक था। पिछली सरकार ने 4 साल में 25 लाख घर बनाए और हमने एक करोड़ 25 लाख।
साईं बाबा का दर्शन उत्साह देता है
मोदी ने कहा, "मैं जब भी साईं बाबा के दर्शन करता हूं तो करोड़ों श्रद्धालुओं की तरह मुझे भी नया उत्साह मिलता है। शिरडी के कण-कण में साईं की शिक्षा बसी है। भाइयों साईं का मंत्र है- सबका मालिक एक। साई समाज के थे और समाज साईं का था। साईं ने समाज सेवा के कुछ रास्ते दिखाए थे। मुझे खुशी है कि साईं बाबा ट्रस्ट उन्हीं के दिखाए रास्ते पर काम कर रहा है।''
योजनाओं के शिलान्यास के लिए सबसे अच्छी जगह
मोदी ने कहा, "आज इस धरती पर आस्था, अध्यातम और विकास के कई प्रोजेक्ट्स की शुरूआत हुई। गरीबों के लिए योजनाओं के शिलान्यास के लिए इससे अच्छी कोई जगह नहीं हो सकती। आज कन्या विद्यालय की नींव रखी जा रही है। साईं नॉलेज पार्क से लोगों को साईं की सीख समझने में आसानी होगी। यहां 10 मेगॉवाट के सोलर पावर प्लांट का भी उद्घाटन हुआ है।''
लोगों को घर देना मेरा सौभाग्य
शिरडी में मोदी ने कहा, "नवरात्र से लेकर दीपावली तक लोग गाड़ी गहनों जैसे कई सामान की खरीदी करते हैं। जिसका जैसा सामर्थ्य होता है, वह वैसा ही सामान खरीदकर खुशी देता है। मुझे खुशी है कि मुझे 2.5 लाख लोगों को घर सौंपने का मौका मिला। यह गरीबी पर जीत की तरफ बहुत बड़ा कदम है। हम 2022 तक गरीब बेघर परिवार को उसका अपना घर देने का लक्ष्य लेकर हम काम कर हरहे हैं। आधा रास्ता हम कम समय में पार कर चुके हैं। पहले की सरकार में एक मकान बनाने में 18 महीने लगता था। इस सरकार में 12 महीने से भी कम समय में एक घर पूरा हो जाता है। घर बनाने में सरकारी मदद को 70 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 20 हजार रुपए कर दिया गया है। पैसा सीधे बैंक खाते में जा रहा है।''
मोदी से मिलने जा रही कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया
महाराष्ट्र पुलिस ने सुबह महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को हिरासत में ले लिया। उन्होंने केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर मोदी से मिलने की इच्छा जताई थी। पुलिस को लिखी चिट्ठी में धमकी दी थी कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री से नहीं मिलने दिया तो वे उनका काफिला रोक देंगी।तृप्ति देसाई शिंगणापुर के शनि मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए आंदोलन कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हम विजयादशमी के मौके पर हम लोग शिरडी जा रहे थे। पुलिस पहले ही मेरे घर के आसपास मौजूद थी। उन्होंने हमें आगे नहीं बढ़ने दिया। विरोध करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। यह नरेंद्र मोदी के द्वारा हमारी आवाज दबाने की कोशिश है।
साईं ने 1918 में ली थी समाधि
साईं बाबा की समाधि के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शिरडी में 17 से 19 अक्टूबर तक साई दरबार सजाया गया। 15 अक्टूबर 1918 को बाबा ने शिरडी में समाधि ली थी। इस दरबार में 30 राज्यों और 20 देशों के 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होंगे। समारोह से पहले ही यहां के 750 होटल और शिरडी संस्थान के 1500 कमरे बुक हो चुके हैं।
96 साल में ट्रस्ट की आय 11 लाख गुना बढ़ी
शिरडी संस्थान के सीईओ रूबल अग्रवाल ने बताया कि 1922 में साईं बाबा मंदिर को ट्रस्ट के रूप में रजिस्टर किया गया। उस समय ट्रस्ट की सालाना आय लगभग 3200 रुपए थी। आज ट्रस्ट की आय 371 करोड़ रुपए हो गई है।
रसोई में एक लाख लोगों के भोजन का इंतजाम
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे, डॉग स्क्वॉड, एक हजार से ज्यादा पुलिस फोर्स और संस्थान के ही 500 से ज्यादा सेवक व्यवस्था में शामिल हैं। करीब एक लाख श्रद्धालु के लिए रसोई में भोजन की व्यवस्था की गई। भाेजन परोसने के लिए एक हजार सेवकों ने तीन शिफ्ट में सेवाएं दीं। पूरा मंदिर परिसर 35 लाख खर्च कर फल और फूलों से सजाया जाएगा। इसके लिए साढ़े सात टन फूल मंगवाए गए।

नई दिल्ली.  आयकर विभाग ने दुबई में महंगी प्रॉपर्टी खरीदने वाले 7500 भारतीयों के खिलाफ जांच शुरू की है। इस विभाग की खुफिया और आपराधिक शाखा ने उन भारतीयों का डेटा निकला है, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में दुबई के रियल एस्टेट में निवेश किया। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इस निवेश के फंड का सोर्स क्या रहा और क्या इन लोगों ने आयकर विभाग को जानकारी दी?
तीन महीने में 6006 करोड़ रुपए का निवेश
इंडियन एक्सप्रेस ने दुबई लैंड डेवलपमेंट के हवाले से बताया कि साल के शुरुआती तीन महीनों में कम से कम 1,387 भारतीयों ने दुबई में 6006 करोड़ रुपए (3 बिलियन दिरहम) का निवेश किया। वहीं, 2017 में भारतीयों ने 31221 करोड़ (15.6 बिलियन दिरहम) का निवेश किया।
दुबई लैंड डेवलपमेंट के मुताबिक, 2013 से 2017 के बीच भारतीयों ने करीब 1.67 लाख करोड़ रुपए (83.65 बिलियन दिरहम) की प्रॉपर्टी खरीदी। भारतीय कानून के मुताबिक, दुबई में प्रॉपर्टी खरीदना गैर-कानूनी नहीं है। फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट 1999 के मुताबिक, भारतीय प्रवासी और अप्रवासी विदेश में अचल संपत्ति खरीद सकता है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक, एक नागरिक विदेशी प्रॉपर्टीज और सिक्युरिटीज में सालाना 2,50,000 डॉलर का निवेश कर सकता है। हालांकि, नियमों के मुताबिक, ऐसे व्यक्ति को आईटी रिटर्न्स में विदेशी संपत्ति को घोषित करना होगा।
काला धन रोकथाम अधिनियम के तहत, अघोषित विदेशी आय और संपत्ति पर 30% टैक्स लगता है। रिटर्न्स में डिसक्लोज नहीं करने पर आपराधिक केस तो बनता ही है साथ ही 300% जुर्माने का भी प्रावधान है।

अंकारा. वॉशिंगटन पोस्ट के लापता पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में सऊदी के पूर्व राजनायिक माहेर अब्दुलअजीज मुतरेब की अहम भूमिका थी। अमेरिकी चैनल सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी में जांच अधिकारी रह चुके मुतरेब को साजिश की पूरी जानकारी थी। वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के करीबी बताए जाते हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है ये मुमकिन नहीं कि सलमान का करीबी कोई अधिकारी बिना उनकी जानकारी के विदेश के किसी ऑपरेशन में शामिल हो।

मस्कट. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत के साथ शुरुआत की। उसने गुरुवार रात हुए अपने पहले मुकाबले में ओमान को 11-0 से मात दी। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। वहीं, आठ खिलाड़ियों ने एक-एक गोल किए। भारतीय टीम पूरे समय मैच में हावी रही और ओमान के खिलाड़ी गेंद के लिए संघर्ष करते दिखे। भारत और ओमान चार साल बाद आमने-सामने थे। 2014 इंचियोन एशियाड में भारत ने ओमान को 7-0 से हराया था। भारत की ओर से हार्दिक सिंह ने इस मैच से अपना डेब्यू किया।
भारत की ओर से नौ खिलाड़ियों ने गोल किए
दिलप्रीत ने 41वें, 55वें और 57वें मिनट में गोल किए। वहीं, ललित उपाध्याय ने 17वें, हरमनप्रीत ने 21वें, नीलकांत शर्मा ने 22वें, मनदीप सिंह ने 29वें, गुरजंत सिंह ने 37वें मिनट, आकाशदीप ने 49वें, वरुण कुमार ने 49वें मिनट और चिंग्लेनसाना सिंह ने 53वें मिनट में गोल दागे।
मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों को कई मौके मिले, लेकिन ओमान के डिफेंड के आगे वे इसे गोल में तब्दील करने में असफल रहे, लेकिन अगले 15 मिनट में भारत की ओर से चार गोल किए।
पहला गोल ललित उपाध्याय की स्टिक से निकला। 17वें मिनट में उन्होंने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। 21वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।
22वें मिनट में नीलकांत शर्मा ने गोलकर स्कोर को भारत के पक्ष में 3-0 कर दिया। 29वें मिनट में मनदीप सिंह ने गेंद को गोलपोस्ट के भीतर पहुंचाया। इसमें उनकी मदद आकाशदीप ने की। आकाशदीप के पास पर मनदीप ने यह गोल किया।
तीसरे क्वार्टर में गुरजंत सिंह ने 37वें मिनट में गोल किया। 41वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पेनल्टी कॉर्नर को दिलप्रीत ने गोल में बदला। इसके साथ ही भारत मुकाबले में सात गोल के अंतर से आगे हो गया।
चौथे क्वार्टर में 49वें मिनट में सुरेंदर कुमार के पास पर आकाशदीप ने गोल किया। इसी मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और वरुण कुमार ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। मैच का स्कोर 8-0 से भारत के पक्ष में हो गया।
53वें मिनट में भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने गेंद को हिट किया। चिंग्लेसाना ने शॉट लिया और गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। मुकाबले के आखिरी के पांच मिनट दिलप्रीत के नाम रहे। उन्होंने 55वें और 57वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

बॉलीवुड. अब केवल अमेजॉन और नेटफ्लिक्स भव्य वेब धारावाहिक नहीं बना रहे, हंगामा प्ले भी इस कड़ी में शामिल है। हंगामा ने भव्य स्तर पर बनाई गई नई सीरीज 'बार कोड' को हंगामा प्ले पर रिलीज किया है और लॉन्च होते ही इस सीरीज ने यूथ में जबरदस्त सनसनी फैला दी है। इस वेब सीरीज के जरिए दर्शकों को घर पर ही सिनेमा थिएटर जैसा अनुभव मिल रहा है। 'बार कोड' की पटकथा, सितारे, प्रॉडक्शन स्तर, संगीत सब कुछ ऐसा है, जो इसे अच्छे बजट की बॉलीवुड फिल्म के स्तर पर रखता है। जानते हैं वे 6 वजहें, जिनसे हंगामा प्ले का 'बार कोड' आपका दिल जीत लेगी।

Ads

R.O.NO. 13895/62 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक