Google Analytics —— Meta Pixel

जल्द ही कांग्रेस सरकार बनने जा रही है - सज्जन सिंह वर्मा Featured

भोपाल। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आज अपने वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदेश की जनता से आव्हान किया कि लोकतंत्र की रक्षा करने का यही एक अवसर है, उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश में जनता के वोटों को खरीद कर शिवराज ने सरकार बनाई वह देश ही नहीं पूरे विश्व में मध्यप्रदेश के माथे पर एक कलंक लगा गई। यह प्रदेश वासियों के लिए मौका है कि वह लोकतंत्र की हत्या करने वालों को करारा जवाब दें और सभी गद्दारों की जमानत जब्त करा दे|
श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश में यह चुनाव कमलनाथ का नहीं है, ना ही यह चुनाव शिवराज का है, यह तो लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है। यदि प्रदेश की जनता ने अपने जनमत की ताकत भाजपा को नहीं दिखाई तो यह उनकी तरफ से लोकतंत्र की हत्या को समर्थन देने का निर्णय होगा। श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता तय कर चुकी है कि एक जन हितैषी सरकार कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में फिर से बने। कमलनाथ जैसा अनुभवी और विजनरी मुख्यमंत्री हमें चाहिए, कमलनाथ ने केंद्र में मंत्री रहते हुए कई महत्वपूर्ण विभागों को सफलतापूर्वक चलाया साथ ही प्रदेश में मुख्यमंत्री बनते ही किसानों को कर्ज माफी के रूप में एक ऐसे निर्णय को लिया जिससे मध्यप्रदेश में किसानों को आत्महत्या से बाहर निकाल कर उनके सर्वांगीण विकास की पहल की। उन्होंने कहा की जल्द ही कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है|

 

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक