Google Analytics —— Meta Pixel

कमल नाथ आज ग्वालियर में लेंगे बैठक, मुरैना में करेंगे रोड शो Featured

भोपाल । चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा रद्द कर दिया है। ऐसे में अब उनकी चुनावी सभाओ का खर्चा प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा। खास बात यह है कि पूर्व सीएम कमल नाथ रविवार को ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर आ रहे हैं। वह ग्वालियर में बैठक लेंगे, जबकि मुरैना में रोड शो रहेगा। पूर्व सीएम कमलनाथ की डबरा में भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के मामले को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। इसके बाद कमल नाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा रद्द कर दिया गया है। हालांकि कांग्रेस ने कमल नाथ के पहले से तय कार्यक्रमों में कोई फेरबदल नहीं किया है। इसके तहत रविवार को सुबह 10.30 बजे कमल नाथ ग्वालियर जाएंगे। वहां से वह मुरैना जाएंगे, जहां कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके बाद ग्वालियर लौटकर इंटक मैदान में ग्वालियर और ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। दोपहर 2.30 बजे पत्रकारों से चर्चा करेंगे।

 

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक