ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
ग्वालियर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हो रहे उपचुनाव (By-Election) में कांग्रेस (Congress) से बागी होकर बीजेपी (BJP) में शामिल सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है. मताधिकार का प्रयोग करने के बाद सिंधिया ने कहा कि जनता का समर्थन बीजेपी के साथ है. एमपी के लिए आज का दिन अहम है. 28 सीट पर बीजेपी का परचम लहराएगा. कांग्रेस के प्रलोभन देने के आरोपों पर सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की आदत है ओछी राजनीति करने की. बीजेपी का कार्यकर्ता होने के नाते वोट डालकर गर्व हो रहा है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ईवीएम पर सवाल उठाने के दिग्विजय के आरोपों पर भी जवाब दिया. सिंधिया ने कहा कि 'दिग्विजय सिंह को अपने आप पर सवाल उठाना चाहिए. उन्होंने कैसा मध्य प्रदेश छोड़ा था'. बता दें कि उपचुनाव में सिंधिया की भूमिका अहम है. क्योंकि उनके प्रभाव वाले ग्वालियर चंबल की सबसे ज्यादा 16 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. सिंधिया के बगावती तेवर के बाद कांग्रेस का साथ छोड़ देने वाले विधायकों के इस्तीफे के बाद ये सीटें खाली हुई हैं. ऐसे में इन सीटों पर जीत के लिए सिंधिया ने पूरी ताकत लगा दी है.
बीजेपी अमन चैन की सरकार है
सिंधिया ने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद कहा कि 'बीजेपी विकास, अमन चैन की सरकार है. ये ऐतिहासिक कार्यकाल होगा. ऐतिहासिक किसान महिलाओं और युवाओं के लिये होगा. कांग्रेस की आदत है ओछी राजनीति करना. हार रहे होते हैं तो हर तंत्र का इस्तेमाल करते हैं. पूरे मजबूती के साथ अग्रसर होंगे हम. बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं'.