Google Analytics —— Meta Pixel

प्रदेश में तीखे होने लगे ठंड के तेवर Featured

भोपाल । प्रदेश में ठंड के तेवर अभी से तीखे होने लगे हैं। सप्ताह भर में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में ही ठंड ने अपना असर दिखाना प्रारंभ कर ‎दिया है। प्रदेश के दतिया जिले में रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। उधर दिन का तापमान भी अब सामान्य होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अगले तीन- चार दिनों के दौरान मध्यप्रदेश में रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है। नौ नवंबर तक प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। फिलहाल किसी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने से बारिश की संभावना भी नहीं है। वर्तमान में हवा का पैटर्न भी उत्तरी और उत्तर- पश्चिमी बना हुआ है। यह सर्दी के मौसम के अनुकूल माना जाता है। पिछले दिनों उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी हो चुकी है।इससे उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। वहां से आ रही सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश में भी सिहरन बढ़ा दी है। शुक्ला के मुताबिक उत्तर भारत से आ रही हवा की रफ्तार भी 10 किलोमीटर प्रतिघंटा बनी हुई है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। इस बार ठंड के मौसम पर ला-निना का प्रभाव भी देखा जा रहा है। इस वजह से अधिक तीव्रता वाले पश्चिमी विक्षोभ लगातार उत्तर भारत में पहुंचेगे उनके असर से पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी होगी। इससे नवंबर और दिसम्बर में मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है। मौसम विज्ञानी शुक्ला ने बताया कि अल-निनो प्रभाव मध्य एवं पूर्वी प्रशांत महासागर और में हवा एवं समुद्र की सतह के तापमान में अनियमितता के कारण भूमध्य रेखीय एवं उप भूमध्य रेखीय क्षेत्र के मौसम पर असर डालता है। यह दक्षिण-पश्चिम मानसून पर विपरीत प्रभाव डालता है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक