Google Analytics —— Meta Pixel

12 साल के मासूम घर मे बेहोश होकर गिरा, सदिंग्ध मौत Featured

भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके में 12 वर्षीय मासूम की संदिग्ध हालातों में मौत हो जाने की घटना सामने आई है। बताया गया है, कि मासूम घर में अचानक बेहोश हो गया था, जिसे परिवार वाले तुरंत ही निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर निशातपुरा इलाके में विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। उधर जेल मे बंद बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 12 वर्षीय शिव पूजा के बीते दिन करीब 11 बजे अपने घर में अचानक ही बेहोश गिर जाने के कारण परिवार वाले उसे तुरंत ही उपचार के लिए हबीबगंज इलाके में स्थित नर्मदा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही मासूम को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है, कि फिलहाल डॉक्टरों द्वारा भी मासूम की मौत के मामले में स्पष्ट कारण नहीं बताया जा सका है। मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने पर ही होगा जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उधर निशातपुरा पुलिस पीपल चौराहा करोंद में रहने वाली 26 वर्षीय लवली लोधी प्रकाश लोधी ने बीते दिन 10:30 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पीएम के लिए मरचूरी भेज दिया। पुलिस का कहना है, कि घटनास्थल की छानबीन के दौरान फिलहाल ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है। जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सके हालांकि परिजनों से शुरुआती बातचीत के आधार पर पुलिस को आशंका है, कि पारिवारिक कारणों के चलते मृतका ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। मामले में पुलिस पति सहित मृतका के माता पिता के बयान भी दर्ज करेगी जिसके बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इधर गांधीनगर पुलिस ने बताया कि जेल में बंद 40 वर्षीय बंदी कालूराम की बीते कई दिनों से तबियत खराब थी। जिसका उपचार जेल के अस्पताल में चल रहा था। उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बीती देर शाम कालूराम ने दम तोड़ दिया सभी मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक