ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
राजधानी के गांधीनगर थाना इलाके में जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या के प्रयास की घटना सामने आई है, वही अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में पैसों के लिए अडीबाजी कर रहे बदमाशों ने युवक पर तलवार, चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। दोनो मामलो में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके मे रहने वाले 70 वर्षीय शकूर शाह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे इस्माइल का विवाद किसी बात को लेकर आबिद चांद और अरसलान नाम तो युवकों से चल रहा है। इसी रंजिश के चलते बीती देर शाम दोनों आरोपियों ने इस्माइल को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब फरियादी ने इसका विरोध किया तब बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए अपने पास रखी छुरी से घातक वार कर दिए। घटना में इस्माइल को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे परिवार वालों ने तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर आबिद चांद और अरसलान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है, कि वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार हो गए जिनकी धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उधर अरेरा हिल्स इलाके में पत्रकार भवन ग्राउंड के पास बीती शाम फरियादी रामकिशन रघुवंशी को आरोपी तनिष्क उर्फ कटखा और शाहिद नामक बदमाशों ने रोककर अडीबाजी करते हुए पैसों की मांग की। जब फरियादी ने बदमाशों को पैसे देने से इनकार कर दिया तब आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गाली गलौज शुरू कर दी। फरियादी के विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने उस पर तलवार और चाकू से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए। पुलिस का कहना है, कि आरोपियों कि फरियादी से पुरानी रंजिश भी चल रही है। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों पर मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।