Google Analytics —— Meta Pixel

जूलरी शॉप के 31 कर्मचारी पाए गए Covid-19 पॉजिटिव, दिवाली पर शॉपिंग करने वालों की खोजबीन Featured

इंदौर. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण (Corona Virus In Madhya Pradesh) के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में दिवाली (Diwali 2020) के बाद एक जूलरी शॉप (Jewellery Shop) के 31 कर्मचारी कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पाए गए हैं. एक ही प्रतिष्ठान में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के सामने आने से हड़कंप मच गया है. इससे सतर्क होकर स्वास्थ्य विभाग ने दुकान से पिछले दिनों खरीदारी करने वाले ग्राहकों की खोजबीन शुरू कर दी है.

विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की गठित ‘स्क्रीनिंग’ टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने बताया कि मंगलवार को शहर के एमजी रोड स्थित आभूषणों की एक दुकान के कुल 72 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे. इनमें से 31 लोग एक प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) प्रवीण जड़िया ने बताया कि आभूषणों की दुकान को संक्रमणमुक्त कराया जा रहा है. साथ ही यहां से पिछले दिनों खरीदारी करने वाले ग्राहकों की खोज की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर इन ग्राहकों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए, तो हम उनकी जांच कराएंगे.


बता दें कि मध्य प्रदेश में इंदौर कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इस जिले में 24 मार्च से 17 नवंबर तक कोविड-19 के कुल 36,055 मरीज मिले हैं. इनमें से 719 मरीजों की मौत हो चुकी है.

नए मरीजों के हालिया आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि इंदौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ रहा है.

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक