ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी
जबलपुर। रांझी थाना अतंर्गत नई बस्ती सुभाषनगर में सूने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर, नगदी जेवर चुराकर ले गये। इसी प्रकार माढ़ोताल ग्राम सूखा में चैनल गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोर हॉल में खड़ी बुलेट गाड़ी चुराकर ले गये, जिसकी कीमत ७० हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती सुभाष नगर निवासी ३५ वर्षीय सुनील तिवारी गत सुबह लगभग ८ बजे अपने घर से काम करने लिये घर के गेट का ताला लगाकर निकला था, थोड़ी देर बाद १० बजे घर आया तो उसके गेट का ताला टूटा था, घर के अंदर अलमारी में रखे नगदी लगभग २० हजार रुपये, सोने काा मंगलसूत्र, एक जोड़ी कान के टॉप्स, एक लौंग, चांदी की पायल, करधन, खुसना, चैन, ब्रेसलेट, बेंदी और ७ जोड़ी बिछिया अज्ञात चोर चुराकर ले गये।
घर में रखी बुलेट ले गये चोर..........
इसी प्रकार माढ़ोताल ग्राम सूखा निवासी २० वर्षीय सचिन अहिरवार गत १५ नवंबर को सोने से पहले घर के चैनल गेट में ताला लगाया और उसके बाद सपरिवार सो गया। उसकी क्लासिक बुलट क्रमांक एमपी १८ एमएच ०५४४ चैनल गेट के हॉल में खड़ी थी। रात लगभग ३ बजे सचिन के पिता सोकर उठे और हॉल में जाकर देखे तो उसकी बुलेट हॉल में नहीं थी, चैनल गेट का ताला टूटा और चैनल गेट का हुक बाहर से बंद था। उसके पिता ने घर में सभी को जगाया और घटना की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा ४५७, ३८० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है।