Google Analytics —— Meta Pixel

युवक ने तमंचे से स्वयं को गोली मारी Featured

ग्वालियर| शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में स्थित स्टेडियम के पास सरकारी क्वार्टर में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से स्वयं को गोली मार ली ।युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के स्टेडियम के पास बने सरकारी क्वार्टर में कृष्णकांत वर्मा रहते हैं वह युवक कांग्रेस नेता एवं कंसाना के वाहन चालक हैं कृष्ण कांत वर्मा के पिता पीडब्ल्यूडी में नौकरी करते हैं। मंगलवार की दोपहर कृष्णकांत का घर में किसी से विवाद हुआ उसके बाद कृष्ण कांत ने तमंचे से स्वयं को सीने में गोली मार ली । इसके बाद युवक के परिजन उसे घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक