ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
गाजे-बाजे के साथ मतदान करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
पहली बार वोट डाल रहे युवाओं में भी गजब का उत्साह
इंदौर. लोकसभा चुनाव के लिए आज हो रहे मतदान में आम जनता के साथ ही दूल्हा-दुल्हनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जिन घरों में शादी है वहां के मतदाता भी पहले मतदान करने पहुंचे और उसके बाद शादी की रस्में निभाई। वहीं पहली बार वोट डाल रहे युवाओं में भी मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
इंदौर में दुल्हन धीरा मेहता ने अपनी विदाई से पहले रोबोट चौराहे के पास स्थित भाग्यश्री स्कूल मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। धीरा की शनिवार रात को ग्वालियर निवासी वैभव भटनागर से शादी हुई है। रविवार को धीरा की विदाई थी लेकिन विदाई से पहले धीरा ने अपने पति, पिता उमेश मेहता और भाई कृष्ण वर्मा के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद दुल्हन धीरा ने कहा कि मतदान हर भारतीय का कर्तव्य है, लोकतंत्र के महापर्व में मैं अपनी आहूति देकर गर्व का अनुभव कर रही हूं।
वहीं एरोड्रम रोड़ नयापुरा के वैदिक स्कूल में अपनी विदाई से पहले दुल्हल सोनल यादव मतदान करने पहुंची। अपने पति गौरव यादव के साथ मतदान केन्द्र पहुंची सोनल के कहा कि हर व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए। दुल्हन के मतदान करने तक बारात रुकी रही।
नीमच में दुल्हन रेखा मौर्य ने अपनी विदाई से पहले दूल्हे के साथ अलकापुरी मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी आहूति देने के बाद दुल्हन रेखा की विदाई हुई। मतदान करके रेखा काफी खुश नजर आईं। नीमच के करीब जयसिंहपुरा गांव में भी नवदंपती ने मताधिकार का उपयोग किया।
ऐसी ही एक तस्वीर सेंधवा से सामने आई है। प्रेमलता की आज शादी है, घर में शादी की रस्में चल रही हैं। शादी की रस्मों से वक्त निकालकर प्रेमलता ने मतदान किया। इंदौर में भी एक परिवार शादी की रस्मों के मध्य गाजे बाजे के साथ मतदान करने पहुंचा।