ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
105 साल की शमना बी और 101 साल की सीताबाई ने भी डाला वोट
व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचीं 20 साल की बेबी,
इंदौर. लोकतंत्र के महापर्व में दिव्यांग भी उत्साह से अपना कर्तव्य निभा रहे है। इंदौर के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर बड़ी संख्या में दिव्यांगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
रविवार को सुबह 7 बजे इंदौर के सुविधा नगर बूथ पर सबसे पहले 20 वर्षीय बेबी दीदी ने वोट डाला। विशेष बात यह है कि बेबी बचपन से ही चल फिर नही पाती है। बेबी दीदी की वोट डालने की इच्छा थी लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में बेबी का नाम नही आया था।
इस बात से बेबी काफी नाराज थी। लेकिन इस बार बेबी के घर वालो की मेहनत रंग लाई ओर इस बार उनका नाम मतदाता सूची में आ गया। बस फिर बेबी दीदी की तो इच्छा पूरी हो गई। सुबह 6 बजे तैयार होकर मामा के साथ व्हीलचेयर पर पोलिंग बूथ पहुंच गई ओर 7 बजे सबसे पहले वोट दिया।
इंदौर में नेत्रहिन युवतियों ने बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल मतदान केन्द्र में एक साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं 101 साल की सीताबाई पति छोगालाल माचल के बूथ क्रमांक 291 में वोट देकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी आहूति दी। वहीं खजराना में रहने वाली 105 साल की हजनी शमना बी ने भी मतदान किया।