ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
—— !-- Meta Pixel Code -->
-रोग विशेषज्ञों द्वारा उच्च स्तरीय जांच की जाएगी
रायसेन. भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा 23 सितंबर दिन गुरुवार को जिला स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका सही इलाज किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार ने आम जनता से अपने परिवार सहित शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ लेने का आह्वान किया है।
विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. अरविंद मित्तल (हृदय रोग विशेषज्ञ) , डॉ. निधि गुप्ता (शिशु रोग विशेषज्ञ) , डॉ. प्रीति वर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) , डॉ. रुचि सोनी (मनोचिकित्सक) , डॉ. देवेश बाथम (जनरल फिजीशियन) आदि चिकित्सक सेवाएं देंगे साथ ही शुगर एवं बीपी की निशुल्क जांच भी की जाएगी।
जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ 23 सितंबर दिन गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी लोग अपने परिवार सहित आकर बीमारियों का टेस्ट कराएं साथ ही बीपी टेस्ट ब्लड शुगर, खांसी, बुखार, जुखाम मेडिसन एवं स्त्री रोग, आंख तथा आयुर्वेदिक पद्धति से किए जाने वाले सभी रोगों के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा।