हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान - तीन करोड़ मकान बनाये जायेंगे - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति ने मानव जीवन में जल तत्व को सर्वोपरि माना है। संपूर्ण सृष्टि हो या मानव देह सभी में जल ही जीवन का आधार है। जिस प्रकार पृथ्वी की हरितिमा को नदियाँ जीवन प्रदान करती हैं, उसी प्रकार मानव देह के संचालन में जल की महत्वपूर्ण भूमिका है। मनुष्य के विचारों पर भी जल का बहुत अधिक प्रभाव रहता है। जीवन में जल की महत्ता को स्वीकारते हुए ही प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस से गंगा दशहरा तक जल-गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुलताई में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले के 347 करोड़ रुपए की लागत के 1008 कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए। केन्द्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके ने भी संबोधित किया।

बैतूल में आरंभ होंगे उद्योग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व का नंबर वन देश बनाने के लिए प्रदेशवासी कृत-संकल्पित हैं। प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की जा रही पहल के लिए सभी प्रदेशवासी उनके आभारी हैं। लोकसभा चुनाव में प्रदेशवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपने विश्वास को अभिव्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री मोदी की मंशानुसार कोई भी गरीब बिना पक्के मकान के नहीं रहेगा। सभी पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए 3 करोड़ पक्के मकान बनाए जायेंगे। हर घर जल और हर नल में जल अभियान भी प्रदेश में जारी है। सभी पंचायतों में नल से जल और हर घर में गैस का चूल्हा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। स्थानीय युवाओं को जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैतूल जिले में भी उद्योग लगाने की योजना है।

Rate this item
(0 votes)
  • RO no 13073/67 "
  • RO No 13073/67
  • RO No 13073/67
  • RO no 13073/67

Ads

RO no 13073/67 "
RO No 13073/67
RO No 13073/67
RO no 13073/67

MP info RSS Feed

फेसबुक