कर्मचारियों के सामने बड़ा सवाल: किसे चुनें और कैसे? सरकार ने दिया जवाब, विशेषज्ञों ने की पड़ताल

 

व्यापार: रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा सबको चाहिए। सरकारी कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) पहले से उपलब्ध है। कर्मचारियों को गारंटीड पेंशन देने के लिए सरकार ने हाल ही में एक नई पेंशन योजना यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) शुरू की है।

सरकार का दावा है कि यह पहले शुरू की गई NPS का बेहतर विकल्प है। इसमें पुरानी पेंशन योजना की तरह सुनिश्चित पेंशन का लाभ मिल रहा है। फिर भी कर्मचारी अनमने हैं। 30 सितंबर 2025 UPS को चुनने का आखिरी दिन था। तब तक 24 लाख केंद्रीय कर्मचारियों में से करीब 1 लाख ने ही इसे चुना।

कई बदलावों के बाद भी कर्मचारी UPS को लेकर असमंजस में हैं। सरकार भी कर्मचारियों को विचार करने लिए मौके पर मौके दे रही है। UPS को चुनने की तारीख तीसरी बार बढ़ाई गई है। कर्मचारी अब 30 नवंबर तक इसे चुन सकते हैं।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13481/72 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक