चीन ने अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 युवकों को भारत को सौंपा, 2 सितंबर से थे लापता Featured

अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 युवकों को चीनी सेना ने छोड़ दिया। 2 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश से 5 भारतीय युवकों के लापता होने की खबर आई थी। इन युवकों को चीन की पीपल्स लिब्ररेशन आर्मी ने अगवा किया था।

चीन की पीएलए द्वारा कथित तौर पर पकड़े गए पांच युवकों को भारत-चीन सीमा पर छोड़ा गया। तेजपुर स्थित रक्षा प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद सभी पांचों युवकों को किबितु में भारतीय सेना के हवाले कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 2 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश से 5 भारतीय युवकों के लापता होने की खबर आई थी। इन युवकों को चीन की पीपल्स लिब्ररेशन आर्मी ने अगवा किया था। नागरिको को सौंपने से पहले चीनी प्रोपेगंडा फैलाने वाले अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय युवकों को भारतीय सेना का जासूस बताया था। लेकिन फिर भारतीय सेना के लगातार दबाव के बाद चीनी सेना उन्हें सौंपने पर सहमत हो गई।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक