J&K के गुरेज सेक्टर में पाक की नापाक हरकत, संघर्षविराम का उल्लंघन कर दागे मोर्टार Featured

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार सुबह बिना किसी उकसावे के गुरेज सेक्टर के कंझालवान में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

श्रीनगर। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के बांदीपोर जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और शुक्रवार को एक बार फिर से उसने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए एलओसी के पास के इलाकों में गोलीबारी की।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार सुबह बिना किसी उकसावे के गुरेज सेक्टर के कंझालवान में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे दो सेक्टरों के पास अग्रिम इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी और मोर्टार के गोले भी दागे थे।

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की थी और मोर्टार के गोले दागे थे। इस घटना में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अधिकारी सहित दो अन्य घायल हो गए थे।

वहीं, दो सितम्बर को राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा किए संघर्ष विराम उल्लंघन में एक जेसीओ मारा गया था।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक