ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी किताब को लेकर एक नए विवाद में घिर गए हैं। इससे कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें यूपी चुनाव से पहले बढ़ गई हैं। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब 'सनाइज़ ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन अवर टाइम्स' बुधवार को लॉन्च हुई। इस किताब के लॉन्च होते ही हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर ये विवादों में आ गई। खुर्शीद पर हिंदू धर्म का अपमान करने के आरोप लगने लगे, जिसके बाद अब वो स्पष्टीकरण दे रहे हैं कि सनातन धर्म का अपमान करने का उनका कोई उद्देश्य नहीं है। किताब को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस बीच सलमान खुर्शीद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने शिकायद दर्ज करा दी है। अगर ये विवाद ऐसे ही बढ़ता रहा तो खुर्शीद की किताब यूपी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए सेल्फ गोल साबित हो सकती है।