तेंदुलकर ने देवास में कहा- पापा का सपना था गरीब बच्चों के लिए कुछ करें, वह होते तो बहुत खुश होते Featured

देवास मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मंगलवार को मध्यप्रदेश में हैं। वे यहां निजी संस्था कार्यक्रम में शिरकत करने आए हैं। सचिन एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से देवास आए। सचिन ने कहा कि यहां पर 23 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्हीं की हेल्प कर रहा हूं। पिता का सपना था कि गरीब बच्चों को लेकर कुछ किया जाए। वो अगर आज हमारे बीच होते तो बहुत खुशी होती।

बताया जा रहा है कि सचिन मध्यप्रदेश में करीब 6 से 7 घंटे रहेंगे। सचिन सीहोर के सेवनिया गांव भी जाएंगे। यहां से विजयासन देवी के दर पर माथा टेकने सलकनपुर जा सकते हैं।

सचिन की संस्था सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम करती है। देवास जिले के खातेगांव में संदलपुर गांव में कोलकाता की संस्था परिवार एजुकेशन सोसाइटी भी यही काम कर रही है। सचिन का यह दौरा गरीब बच्चों की शिक्षा को लेकर ही है। उनके साथ फॉरेन की एक टीम भी है, जो विजिट को शूट कर रही है। सचिन ने परिवार संस्था की भगिनी निवेदिता विद्यापीठ की निर्माणाधीन बिल्डिंग का भी दौरा किया। यहां पर वे किसी बच्चे से नहीं मिले। सचिन उनकी टीम के साथ ही बात करते रहे। सचिन और उनकी टीम यहीं भोजन करेगी और फिर सीहोर के लिए रवाना होगी। सचिन सीहोर से भोपाल आकर मुंबई के लिए रवाना होंगे।

सीहोर के सेवनियां गांव आने का भी कार्यक्रम

जानकारी अनुसार सचिन सीहोर जिले के सेवनिया गांव भी जा सकते हैं। उनके आने की जानकारी लगते ही उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी। एडिशनल एसपी समीर यादव ने बताया कि सचिन सचिन 3 बजे सेवनिया गांव पहुंचेंगे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक