Google Analytics —— Meta Pixel

SBI ने ग्राहकों को दिया नए साल का तोहफा, 1 जनवरी से 7.90% ब्याज दर पर मिलेगा होम लोन Featured

नई दिल्ली. देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) नए साल पर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. एसबीआई (SBI) ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (External Benchmark Lending Rate) में 0.25 फीसदी यानी 25 बेसिस प्वाइंट घटा दी है. इस कटौती के बाद एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड रेट (EBR) 8.05 फीसदी से घटकर 7.80 फीसदी सालाना हो गया है. नई व्यवस्था 1 जनवरी 2020 से लागू होगी. बता दें कि SBI ने एमएसएमई (MSME), हाउसिंग (Housing) और रिटेल लोन (Retail Loan) के सभी फ्लोटिंग रेट लोन को एक्सटर्नल बेंचमार्क रेपो रेट (Repo Rate) से जोड़ने का फैसला किया है.

ये हैं 4 बेंचमार्क बेंचमार्क में रिजर्व बैंक का रेपो रेट, फाइनेंशियल बेंचमार्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (FBIL) की ओर से प्रकाशित भारत सरकार के 3 महीने के ट्रेजरी बिल पर दिया जाने वाला रेट, FBIL की ओर से प्रकाशित भारत सरकार के 6 महीने के ट्रेजरी बिल पर दिया जाने वाला रेट और FBIL की ओर से प्रकाशित कोई दूसरा बेंचमार्क रेट शामिल है. आरबीआई ने इनमें से किसी भी बाजार ब्याज दर मानक में से एक को चुनने का विकल्प दिया था.

7.90 फीसदी ब्याज दर पर लें होम लोन SBI ने होम लोन (Home Loan) पर ब्याज दरें घटा दी है. 1 जनवरी 2020 से आपको 0.25 फीसदी कम ब्याज देना होगा. SBI ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. मिनटों में लें लोन का अप्रूवल SBI के ऑफर के तहत अगर आप YONOSBI के जरिए 31 दिसंबर से पहले होम लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो आपके लोन को इंस्टेंट इन-प्रिंसिपल अप्रूवल (In-principal approval) दे दिया जाएगा. बैंक के मुताबिक, लोन पर प्रोसेसिंग फीस कम होगी और कोई हिडन चार्ज नहीं होगा. साथ ही लोन के प्री-पेमेंट पर पेनल्टी भी नहीं लगेगी.

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक