ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
चंडीगढ़ . शनि देव से कौन नहीं डरता भला, लेकिन चंडीगढ़ के मंत्रियों और बड़े-बड़े अफसरों ने इनके प्रकोप से बचने का नया रास्ता निकाला है. यहां के कई मंत्री, आईएएस, आईपीएस और अन्य अधिकारी बुड़ैल स्थित मॉडल जेल का खाना खा रहे हैं. इनकी मान्यता है कि इनसे शनि के राशि परिवर्तन का उन पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा. बता दें, 24 जनवरी को शनि के मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. इससे कुछ राशियों को राहत मिलेगी तो कुछ राशियों की परेशानी में इजाफा होगा.
ज्योतिषियों का मानना है कि शनि के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों पर असर पड़ेगा. वहीं जेल की रोटी खाने वाले इन लोगों का कहना है कि दुष्प्रभाव उनके जीवन में नहीं आएंगे और घर में सुख-शांति रहेगी. बुड़ैल जेल अधीक्षक विराट के मुताबिक, जेल के कैदी ही खाना बनाते हैं. यह खाना मंगवाने वालों में नेता, मंत्री, आइएएस, आइपीएस व अन्य अधिकारी शामिल हैं, लेकिन पता नहीं, वे ऐसा क्यों कर रहे हैं. जेल के खाने की डिमांड पिछले एक साल में बढ़ी है.
ऑनलाइन बुकिंग के जरिये भी इसे भेजा जाता है. वहीं चंडीगड़ में सनातन धर्म त्रिवेणी मंदिर के आचार्य सीताराम पांडेय के अनुसार, मान्यता है कि जेल की रोटी खाने से शनि का दुष्प्रभाव कम होता है, लेकिन वैदिक शास्त्रों में इसका कहीं जिक्र नहीं है. बहुत से लोग शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए ऐसा टोटका करते हैं.
अप्रैल 2017 में शुरू हुई थी योजना, जेल प्रशासन को हो रही लाखों की कमाई
बुड़ैल जेल में अप्रैल 2017 में यह योजना शुरू हुई थी, जिसके कैदियों का बनाया खाना बाहर के लोगों को बेचा जाता है. तब से अब तक 38,743 लोग जेल का खाना खा चुके हैं. इतनी थालियां बेचे जाने से जेल प्रशासन को 54.86 लाख रुपए की कमाई हुई है. यह पैसा कैदियों की भलाई पर खर्च किया जाता है. यहां कैदी न केवल खाना, बल्कि रिफ्रेशमेंट के तौर पर समोसा, चाय, बिस्कुट भी बनाते हैं. अभी तक 18,948 रिफ्रेशमेंट पैकेट लोगों को बेचे जा चुके हैं, जिससे 8.14 लाख रुपए की कमाई हुई है.