Google Analytics —— Meta Pixel

क्लब विश्व कप का खिताब रीयाल मैड्रिड ने फिर अपने नाम किया Featured

अबु धाबी : क्लब विश्व कप का खिताब एक बार फिर रीयाल मैड्रिड के नाम दर्ज हो गया है. लुका मोड्रिच के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रीयाल मैड्रिड ने शनिवार को मेजबान अल ऐन को 4-1 से हराया और यह खिताब अपने नाम किया. यूरोपीय चैंपियन मैड्रिड ने रिकार्ड सातवीं बार क्लब विश्व कप खिताब जीता. बेलोन डियोर पुरस्कार विजेता मोड्रिच ने 14वें मिनट में गोल दागकर रीयाल मैड्रिड को 1-0 से आगे किया जिसके बाद मार्कोस लारेंटे ने टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया.

मोड्रिच ने 79वें मिनट में शानदार कार्नर किक पर सर्जियो रामोस के गोल में मदद की जिससे रीयाल मैड्रिड ने 3-0 की बढ़त बनाई. सुकासा शियोतानी ने अल ऐन की ओर से गोल दागा लेकिन उनके साथी याहिया नादेर ने इंजरी टाइम में आत्मघाती गोल दागकर रीयाल मैड्रिड की 4-1 से जीत सुनिश्चित की.

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक