उबर इट्स में काम कर गुजारा कर रहा क्रिकेटर मिकेन Featured

मुम्बई । कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में खराब आर्थिक हालातों से खिलाड़ी भी प्रभावित हुए हैं। , वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कुछ देशों में क्रिकेट फिर शुरू हो गया है पर अभी भी कई देशों में खेल मुकाबले रुके हुए हैं। ऐसे में खिलाड़ियों की आय बंद है और वे अन्य काम करने को मजबूर हैं। ऐसे ही एक क्रिकेटर नीदरलैंड के पॉल वैन मिकेन हैं जो उबर इट्स में फूड डिलीवरी का काम कर अपना घर चला रहे हैं। मिकेन ने ट्वीट किया, अगर स्थिति सामान्य होती तो ऑस्ट्रेलिया के एमसीजी में टी20 विव कप 2020 रविवार को खत्म हो गया होता। इस ट्वीट को मिकेन ने क्रिकेट नहीं खेल पाने की वजह से हो रही निराशा बताया और कहा , आज क्रिकेट खेलना चाहिए था पर मैं सर्दी के महीनों से ही उबेर इट्स में काम कर रहा हूं। मजेदार, चीजें कैसे बदल जाती हैं, मुस्कुराते रहें दोस्तों। मिकेन ने नीदरलैंड की ओर से 5 एकदिवसीय और 41 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने क्रमशः चार और 47 विकेट्स अपने नाम किए हैं। इस 27 वर्षीय क्रिकेटर ने अपना आखिरी मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ जून 2019 में खेला था।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13895/62 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक