ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
कोलंबो । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान श्रीलंकाई प्रीमियर लीग में खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच गये हैं। पठान का लंका प्रीमियर लीग के लिए कैंडी टस्कर्स के साथ करार है। पठान ने ट्विटर पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा, श्रीलंका में प्रीमियर लीग के लिए आया हूं। नई यात्रा के लिए आगे की तरफ देख रहा हूं। कैंडी के पास पठान के अलावा वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल, स्थानीय आइकन कुसल परेरा, श्रीलंकाई टी20 विशेषज्ञ कुसल मेंडिस और नुवान प्रदीप और इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट हैं। लंका प्रीमियर लीग में पांच फ्रेंचाइजियां कोलंबो, कैंडी, गैल, दांबुला और जाफना हिस्सा ले रही हैं जिनके बीच 23 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच कोलंबो और कैंडी के बीच 26 नवम्बर को खेला जाएगा। सेमीफाइनल (13 और 14 दिसम्बर) तक प्रतिदिन 2 मैच होगें जबकि फाइनल मुकाबला 16 दिसम्बर को खेला जाएगा।