Google Analytics —— Meta Pixel

चहल की फिरकी से दक्षिण अफ्रीका पस्त, टीम इंडिया के सामने 228 का लक्ष्य

साउथम्पटन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने भारत के खिलाफ विश्व कप के मैच में बुधवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 227 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका शुरूआती दोनों मैच हार चुका है जबकि भारत का इस विश्व कप का यह पहला मैच है।  क्रिकेट अपडेट:

    • दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 227 रन का स्कोर खड़ा किया। अब भारत को जीत के लिए 228 रन बनाने होंगे।

 

  • दक्षिण अफ्रीका का ओपनिंग ऑर्डर लड़खड़ाने के बाद क्रिस मॉरिस और रबाड़ा ने टीम की लाज रखी और टीम को दोहरे शतक तक पहुंचाया। वहीं टीम इंडिया के पेसर्स जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए।

 

  • मौजूदा परिस्थिती की बात करें तो 46 ओवर खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम की हालात खस्ता नजर आई। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान में 200 रन बना लिया। वहीं भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए यजुवेंद्र चहल। जिन्होंने  10 ओवर में 51 रन देकर 4 विकट चटकाए। जबकि कुलदीप यादव ने 46 रन दिए और उन्हें महज एक ही सफलता हासिल हुई।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक