Google Analytics —— Meta Pixel

IND vs AUS: कप्तान कोहली ने जड़ा 50वां अर्धशतक, भारत 250 पार Featured

भारत जहां इस विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को मात देने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है वहीं पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने दोनों मैच जीतने के बाद जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है।

लंदन। कप्तान विराट कोहली ने 50वां अर्दशतक जड़ा। कोहली ने 54 गेंदों पर 4 चौके की मदद से अपने 50 रन पूरे किए।

मिशेल स्टार्क की गेंद पर धवन 109 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 117 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हो गए। कोहली का साथ देने के लिए हार्दिक पंड्या क्रीज पर आए हैं।

 शिखर धवन ने अपना 17वां वनडे शतक पूरा कर लिया। शिखर धवन ने 95 गेंदों पर 13 चौके की मदद से अपना 17वां शतक पूरा कर लिया।

कुल्टर नाइल की गेंद पर रोहित शर्मा ने अपना विकेट गंवा दिया। रोहित शर्मा 70 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए।

धवन के बाद रोहित शर्मा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

टीम इंडिया के 100 रन पूरे

19वें ओवर में टीम इंडिया ने 100 रन पूरा किया। धवन 53 रन और रोहित 44 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. रोहित और धवन की यह 16वीं ओपनिंग पार्टनरशिप है।

शिखर धवन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। शिखर धवन ने अपने एकदिवसीय मैच का 28वां अर्धशतक जड़ा। शिखर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवा व इस विश्व कप का पहला अर्धशतक है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शानदार शुरुआत हुई है।

रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी मैदान पर जमी हुई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के सुपर संडे के महामुकाबले की पहली बाजी (टॉस) जीतते हुए कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

कप्तान कोहली का मानना है कि यहां टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। इंडियन टीम के प्लेयिंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत जहां इस विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को मात देने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज है वहीं पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने दोनों मैच जीतने के बाद जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उसका दूसरा मैच बहुत करीबी मुकाबला रहा था।

दोनों की टीमें इस प्रकार है-

अस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा। 

भारत: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक