ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
टीम इंडिया: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को अगली सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलनी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज 8 नवंबर से शुरू होनी है। हालांकि इस सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच की जिम्मेदारी दी है। वैसे तो गौतम गंभीर टीम के हेड कोच हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के चलते वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम के साथ नहीं होंगे। गौतम गंभीर जाएंगे ऑस्ट्रेलिया भारतीय टेस्ट टीम को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना है। टीम 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। इस दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी होनी है, इसीलिए एनसीए के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण बतौर कोच टीम के साथ जा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार टी20 मैच 8, 10, 13 और 15 नवंबर को खेले जाएंगे। मैच डरबन, गाकाबेरहा, सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में होंगे।
साउथ अफ्रीका सीरीज में दिखेगा युवा खिलाड़ियों का जलवा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों से लैस टीम चुनी गई है। इस टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं लेकिन टीम में कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
भारतीय टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विश्क, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और यश दयाल।
गौतम गंभीर के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल
वैसे, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे हैं। दरअसल, टीम इंडिया अपने ही घर में टी20 सीरीज हार गई है। न्यूजीलैंड ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैच जीत लिए हैं और अब टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां उसे टेस्ट सीरीज अच्छे अंतर से जीतनी होगी। तभी यह टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच पाएगी।