ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राष्ट्रीय हवाई सेवा एतिहाद एयरवेज अगले साल मार्च से तेल अवीव के लिए प्रतिदिन सीधी हवाई सेवा आरंभ करने जा रही है। इस कदम से यूएई और इसराइल के संबंधों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को सामान्य करने पर सहमति बन चुकी है। एतिहाद एयरवेज ने सोमवार को कहा कि अबू धाबी से तेल अवीव के लिए सीधी उड़ान 28 मार्च को शुरू होगी। बयान में कहा गया है कि ये उड़ान शुरू होने के बाद यूएई के लोग इसराइल के ऐतिहासिक स्थलों, बीच, रेस्तरांओं का आनंद ले सकेंगे। एतिहाद की वेबसाइट पर इन उड़ानों के लिए टिकटें उपलब्ध हैं। इससे पहले दुबई की सस्ती विमान सेवा कंपनी फ्लाई दुबई ने इसी महीने से दुबई और तेल अवीव के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। यूएआई और इस्राइल ने सितंबर में अमेरिका की पहल पर औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित करने की घोषणा की थी।