×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 809

Video - चन्द्र शेखर आज़ाद पर संस्कृत में बनी फिल्म 'अहम् ब्रह्मास्मि' का ट्रेलर लांच,

चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर कई फिल्में बनी हैं। लेकिन इस बार उनके जीवन पर बनी फिल्म की सबसे खास बात है

कि वह देवभाषा संस्कृत में बनी है। इस फिल्म का नाम 'अहम् ब्रह्मस्मि' है। यह फिल्म देश की सातवीं फिल्म है जो संस्कृत भाषा में बनी है। 

 

देवभाषा संस्कृत में निर्मित फिल्म 'अहम् ब्रह्मस्मि' के ट्रेलर का विमोचन रविवार को किया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आयोजित समारोह में फिल्म का ट्रेलर और गीत लोगों सामने प्रस्तुत किया गया। 

यह फिल्म भारत के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जीवन और दर्शन पर आधारित है। फिल्मकार आजाद फिल्म के जरिए विश्व में मानवता का संदेश देना चाहते हैं। आजाद ने बताया कि भारत को जानने और समझने के लिए संस्कृत की शरण में आना होगा।

उन्होंने बताया कि संस्कृत है तो संस्कृति है। हम सभी को अपने सनातन संस्कृति पर गर्व है। फिल्म का निर्माण कामिनी दुबे और बांबे टॉकीज स्टूडियोज ने किया है। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. गंगाधर पंडा, अध्यक्षता कुलपति प्रो. टीएन सिंह, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्या तथा घनश्याम दुबे ने विचार व्यक्त किए। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

यहाँ क्लिक कर, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

नीचे दिए स्टार्स पर हमारी खबर को रेटिंग दें, और कमेंट बॉक्स में कमेंट करना न भूलें.

खबरों के साथ बनें रहे और ये भी पढ़े :

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 05 August 2019 17:52

Ads

फेसबुक