छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ (21154)

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव के रंगकर्मी और संगीतकार सूरज तिवारी (30) का शनिवार को निधन हो गया। सूरज की इच्छा के अनुसार अंतिम यात्रा गीत और संगीत के साथ निकाली गई। घर से शव यात्रा निकलने से पहले लोक कलाकार मां पूनम तिवारी ने बेटे की अर्थी के सामने जीवन की सच्चाई पर आधारित लोकगीत 'चोला माटी के हे राम, एखर का भरोसा' गाकर अंतिम विदाई दी।
दाउ मंदराजी अलंकरण से सम्मानित कलाकार मां पूनम मंचों पर यह गीत कई बार गा चुकी हैं, लेकिन उन्होंने जब बेटे के शव के सामने यह लोकगीत गाया तो वहां मौजूद सारे लोग फफक पड़े। कला जगत से जुड़े सूरज के साथियों ने तबला, हारमोनियम में संगत देते हुए श्रद्धांजलि दी। रंगछत्तीसा के संचालक, रंगकर्मी व संगीतकार सूरज हदय रोग से पीड़ित थे। 26 अक्टूबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अम्बिकापुर, 02 नवम्बर 2019  छत्तीसगढ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने आज पॉलिटेक्निक कालेज परिसर में नगर निगम के प्रशासनिक भवन हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। नगर निगम का यह प्रशासनिक भवन करीब 5 करोड़ की लागत से निर्मित की जाएगी। इसके साथ ही श्री सिंहदेव ने ऑनलाईन सम्पत्ति कर प्रणाली एवं क्लीन आईडल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

                कार्यक्रम को संबोधित करने हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि नये प्रशासनिक भवन आने वाले समय में शहर वाले वासियों को सभी सेवा उपलब्ध कराने का प्रमुख केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि इस भवन के लिए चिन्हित की गई स्थल बहत ही उपयुक्त है। यह रिंग रोड से लगा हुआ है जिससे आम जनता को अपने कार्य के लिए यहां आने में कोई असुविधा नहीं होगी। यहां भवन के आस-पास हरियाली लाने के लिए गार्डन भी विकसित करें ताकि सुन्दरता और स्वच्छता दोनों बनी रहे। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर धीरे-धीरे चारो दिशाओं में फैलता जा रहा है जिससे यह भवन शहर के बीचों बीच हो जाएगा और लोगों को यहां पहुंचने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

                श्री सिंहदेव ने कहा कि राज्य शासन ने आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वार्ड कार्यालय भी प्रारंभ किया है। वार्ड कार्यालय खुल जाने से वार्ड के कामों के लिए अब लम्बी लाईन लगाना नहीं पड़ रहा है और काम भी शीघ्रता से हो रहा है। उन्होंने नगर निगम द्वारा सम्पत्ति कर जमा करने की ऑनलाईन प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को सम्पत्ति कर जमा करने कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे ही अपने मोबाईल से भी टैक्स जमा कर सकते हैं।

                अधिकारियों ने बताया कि क्लीन आईडल प्रतियोगिता के तहत स्वच्छतम् विद्यालय, स्वच्छतम् होटल, स्वच्छतम् अस्पताल, स्वच्छतम् बाजार, स्वच्छतम् बगिया, स्वच्छता चैम्पियन तथा स्वच्छ स्ट्रीट वेन्डर को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु समस्त वार्ड कार्यालय एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन डाटा सेन्टर में 15 नवम्बर 2019 तक पंजीयन करा सकते हैं।

                इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय तिर्की, सभापति श्री शफी अहमद, डिप्टी मेयर श्री अजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मण्डावी, विधायक प्रतिनिधि श्री बालकृष्ण पाठक, पार्षद द्वितेन्द्र मिश्रा, श्री हेमत सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

कोरिया 02 नवम्बर 2019   मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेष बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक हाट बाजार क्लिनिक योजना का उद्देष्य आम जनों को हाट बाजारों में भी बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना है। हाट बाजारों के माध्यम से कैम्प लगाकर ब्लडटेस्ट, षुगर, बीपी, बुखार, डायरिया, दस्त, मौसमी बीमारी आदि सभी जांच मोबाईल मेडिकल टीम द्वारा अनुभवी चिकित्सक, एएनएम, फार्माषिस्ट के मार्गदर्षन में की जा रही है तथा अत्याधुनिक लैब के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच प्रदाय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत जिले के सभी विकासखंडों में साप्ताहिक हाट बाजारों में मोबाईल मेडिकल यूनिट लगायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक आयोजित कुल 1390 हाट बाजारों में मेडिकल टीम सेवाएं दे चुकी है। जिले के सभी विकासखंडों में 17 हजार से अधिक मरीज इससे लाभान्वित हो चुके हैं। हाट बाजारों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से ग्रामीणों एवं आमजनों को दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं जाना पड रहा है।

हाट बाजार योजना के तहत लगाये जा रहे मोबाईल मेडिकल यूनिट का समय समय पर कलेक्टर एवं चिकित्सक टीम के द्वारा संधारित पंजियों एवं दवाईयों की उपलब्धता, मषीनों के जांच उपकरण के उचित रखरखाव आदि का निरीक्षण भी किया जाता है। जिससे आम लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचे। इस योजना के अंतर्गत दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा से आम जन काफी उत्साहित है और इस अभिनव पहल के लिए सरकार को बधाई देते हैं।

पीडि़त महिलाओं को त्वरित पुलिस एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

रायपुर 02 नवम्बर 2019

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्रीमती कमलेश गौतम  01 नवंबर 2019 को महासमुंद जिले के प्रवास पर रहीं। इस दौरान महिलाओं से संबंधित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में क्षेत्र भ्रमण कर जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ल के साथ संयुक्त बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं से संबंधित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की समस्त योजनाओं का जमीनी स्तर पर उचित क्रियान्वयन हो एवं महिलाओं को इसका लाभ मिले। साथ ही महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों, उनकी रोकथाम एवं विभिन्न प्रकार की हिंसा से पीडि़त महिलाओं को त्वरित पुलिस एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के विषय में चर्चा की गई। 
सखी वन स्टॉप सेंटर का किया भ्रमण, वृद्धाश्रम एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया अवलोकन
प्रवास के दौरान श्रीमती गौतम ने ग्राम बेलसोंडा के आंगनबाड़ी केंद्र में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों से सीधी चर्चा की एवं उनसे फीडबैक भी लिया। तदुपरांत श्रीमती गौतम सखी वन स्टॉप सेंटर महासमुंद का निरीक्षण भ्रमण किया एवं वहां पर कार्यरत केंद्र प्रशासक एवं अन्य कर्मचारियों से सखी केंद्र के संचालन के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अलावा उनके द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम का भी निरीक्षण किया गया और वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। उनके द्वारा विशेष तौर पर खाद्यान्न सुरक्षा योजना, उज्जवला गैस कनेक्शन, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के कौशल विकास से संबंधित योजना महिलाओं को जागरूक करने संबंधी प्रयासों की जानकारी ली गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थाओं, शोधकर्ताओं, प्राध्यापकों  और नवाचार करने वाले विशेषज्ञों को  ऑरोपाथ ग्लोबल अवार्ड 2019 से सम्मानित किया

    रायपुर, 02 नवम्बर 2019

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां सायाजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थाओं, अनुसंधानकर्ताओं, नवाचार करने वालों और प्राध्यापकों को ऑरोपाथ ग्लोबल अवार्ड 2019 से सम्मानित किया। यह अवार्ड ऑरोपाथ सर्विस ट्रस्ट और श्री अरविंदो सोसाइटी द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के सुधार, विद्यार्थियों की रोजगार दक्षता बढ़ाकर उन्हें भावी जीवन के लिए तैयार करने और अध्ययन-अध्यापन में नवाचार के माध्यम से उत्कृष्टता हासिल करने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 15 श्रेणियों में ग्लोबल अवार्ड वितरित किए। उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे । 
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज सबसे बड़ी जरूरत उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की और उच्च शिक्षा को वास्तविक जरूरतों से जोड़ने की है । शिक्षा के माध्यम से युवाओं के दृष्टिकोण को व्यापक करने की भी आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने महर्षि अरविंद योगी का स्मरण करते हुए कहा कि वे एक क्रांतिकारी थे, उनके जीवन की एक घटना ने उन्हें आध्यात्मिकता की ओर मोड़ दिया। उन्होंने लंबे समय तक आध्यात्मिक साधना की । महर्षि अरविंदो ने  अध्यात्मिक से मानसिक उच्च स्तर को प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव सेवा हमारा लक्ष्य होना चाहिए। हमें अपनी शक्तियों को पहचान कर समाज, राज्य और देश के नवनिर्माण में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, ऑरोपाथ के श्री समरेंद्र घोष, डॉ. इन्द्राणी, श्रीमती स्मृति और सुश्री शुभांगी और उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शामिल हुए छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी युवा 

संगठन के दीपावली मिलन समारोह में

    रायपुर, 02 नवम्बर 2019

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने माहेश्वरी समाज से अपने प्रबंधन कौशल का योगदान गौठानों के सुचारू संचालन में देने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री आज यहां साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन और अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने माहेश्वरी समाज को दीपावली और राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महेश्वरी समाज ने प्रबंधन के क्षेत्र में विशेष दक्षता हासिल की है , यदि यह समाज अपने इस कौशल का योगदान गौठानों के प्रबंधन में देता है, तो यह छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी सेवा होगी। उन्होंने कहा कि महेश्वरी समाज जशपुर से लेकर सुकमा तक के गांव में रहता है और वहां स्थानीय समाज से घनिष्ठ रूप से घुल- मिल गया है। 
    मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा, गरवा, घुरवा और बारी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम गौ माता की सेवा करना चाहते हैं, लेकिन गाय सड़कों पर आवारा घूमती हैं और प्लास्टिक खा रही हैं। आवारा पशुओं से आज फसलों को बचाना एक बड़ी चुनौती हो गया है, इसलिए गांव में गौठान बनाए जा रहे हैं, जहां पशुओं के लिए डे केयर की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रॉली में बिकने वाला पशुओं का गोबर अब प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। गोबर से बनी वर्मी कंपोस्ट 8 से 10 रूपए प्रति किलो की दर पर बिक रही है। रायपुर जिले के अभनपुर के पास वनचरौदा गांव की महिलाएं गोबर और मिट्टी के दीए बना रहे हैं इन दीयों का प्रकाश नई दिल्ली में भी फैला। इन महिलाओं ने कई सजावट की वस्तुएं भी जैसे गमले, गोबर और मिट्टी से स्वास्तिक जैसी वस्तुएं भी बनाई है। गोबर का उपयोग बढ़ गया है और गोबर की मांग भी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रासायनिक खाद और कीटनाशकों के उपयोग से नियमित दिनचर्या के बावजूद लोगों को कैंसर और हार्ट की बीमारी हो रही है, यदि हम जैविक कृषि की ओर बढ़ते हैं, तो एक स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त होगा।
     मुख्यमंत्री ने महेश्वरी समाज के लोगों को राज्योत्सव में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर महेश्वरी समाज की युवा विंग के अध्यक्ष श्री राजेश मंत्री सहित सर्वश्री स्वराज्य लड्डा, अनूप चांडक और जय चांडक, साध्वी अलका सिंह सहित समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महेश्वरी समाज संख्या में भले ही छोटा है, लेकिन सेवा, त्याग और सदाचार के माध्यम से इस समाज नेअपनी पहचान कायम की है। निरूस्वार्थ सेवा, गर्मियों में प्यासे को पानी पिलाने जैसे अनेक सामाजिक कार्यों में महेश्वरी समाज अग्रणी है। 

 

भिलाई । बापू नगर खुर्सीपार स्थित श्री जलाराम मंदिर में संत शिरोमणि जलाराम बापा की 2020वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से संत जलाराम के अनुयायी सहभागिता प्रदान करेंगे। श्री जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष ललितभाई पटेल के मुताबिक 21वर्ष पूर्व बापू नगर खुर्सीपार में संत श्री जलाराम बापा का मंदिर निर्माण कराया गया है। इस मंदिर में श्रीराम दरबार, शिव लिंग तथा दुर्गा मां की भी प्राण प्रतिष्ठा का गई है। हर साल की तरह इस बार भी जलाराम बापा की जयंती धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस कड़ी में 2 नवंबर को संध्या शोभायात्रा निकाली जाएगी। अगले दिन 3 नवंबर को प्रात: 10 बजे पूजा अर्चना तथा दोपहर 12 से हवन होगा। तत्पश्चात भंडारा का आयोजन भक्तों के लिए रखा गया है। भंडारे के पश्चात कीर्तन व रात में रास गरबा का आयोजन होगा।

राज्य स्थापना दिवस पर परिजनों का किया सम्मान

जगदलपुर, 01 नवम्बर 2019

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आज आयोजित सम्मान समारोह में सांसद श्री दीपक बैज ने कहा कि समाज के नवनिर्माण और शांति व्यवस्था स्थापित करने में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और अमर शहीदों का अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सपूतों त्याग और बलिदान के लिए राष्ट्र और समाज सदैव ऋणी रहेगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री अक्षयवर शर्मा और रविशंकर वाजपेयी तथा नक्सली हमलों में शहीद 22 जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। समारोह में अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री जीआर मरकाम, सुश्री दिप्ती गौते, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं शहीदों के परिजन उपस्थित थे।

उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने भी लोक कला दल के साथ मांदर बजाकर किया गौर नृत्य
 

    रायपुर 01 नवम्बर 2019

 छत्तीसगढ़ राज्य गठन के उपलक्ष्य मंे राजधानी रायपुर के साइंज कॉलेज के मैदान मंे आयोजित राज्योत्सव में पूरे राज्य भर से आए लोक कला दलों द्वारा आकर्षक और रंगारंग प्रस्तुति दी गई। लोक कला द्वारा छत्तीसगढ की संस्कृति और परंपराओं पर आधारित गीत और नृत्यों की प्रस्तुति देकर लोगों का मनमोह लिया। मंच पर दंतेवाडा जिले के गौर नृत्य के दौरान प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने भी मांदर बजाकर लोक कला दलों के साथ नृत्य किया। राज्योत्सव स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित मंत्री मण्डल के सदस्यों, विधायकों, मुख्य सचिव श्री आर. के. मण्डल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और अपार जन समूह मौजूद थे। 
    सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ महतारी के वंदना गीत ‘अरपा पैरी की धार महानदी हे अपार‘ से शुरू हुआ। डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित इस गीत को सुश्री गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर ने साथियों के साथ नृत्य सहित आकर्षक प्रस्तुति दी। बालोद के श्री राधे गन्धर्व ने साथियों सहित सुरीली मोहरी वादन किया। मोहरी वादन छत्तीसगढ में विशेष तीज त्योहारों और मंगल कार्याे के समय वाद्ययंत्रों के साथ बजने वाला पारम्परिक वाद्य है। दुर्ग के श्री गजाधर बंजारे ने साथियों के साथ मनमोहक पंथी नृत्य प्रस्तुत किया। कोण्डागांव श्री पनकू राम ने गेडी नृत्य, बेमेतरा के श्री भागवत यादव और साथी ने राउत नाचा, रायगढ के श्री राम जी और साथी ने करमा नृत्य, सरगुजा के श्री बालम साय और सााथियों ने सैला नृत्य, पलारी के श्री अर्जुन सेन ने पंडवानी गायन , दंतेवाडा के श्री विनोद सोढ़ी और साथियों ने गौर नृत्य प्रस्तृत किया। 
    गौर नृत्य में प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री कवासी लखना ने मांदर बजाकर नृत्य किया। जो अतिथियों और दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। नारायणपुर के जैनू सलाम ने साथियों के साथ ककसाड नृत्य और सुकमा के श्री राजेश नाग एवं साथी ने धुरवा नृत्य और दुर्ग की श्रीमती खिलेश्वरी साहू ने सहेलियों के साथ सुआ नृत्य प्रस्तुत किया।  
कमलादेवी संगीत महाविद्यालय रायपुर के विद्याथियों ने दक्ष यज्ञ प्रसंग पर बहुत ही कलात्मक रूप से कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गंडई के डॉ. पीसी लाल यादव ने अपने 30 साथियों के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों सहित दूध मोंगरा नृत्य की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक मंच में प्रदेश के विभिन्न लोक कला दलों द्वारा एक साथ प्रस्तुति दी।

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक